24 News Update उदयपुर, शहर के तितरड़ी स्थित सर्वोदय नगर में नव-निर्मित सर्वेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में हुआ। पहले दिन के धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे मुख्य यजमानों के हेमाद्री स्नान से हुई। इसके उपरांत देवता पूजन, गणपति पूजन, मातृभूमि पूजन, वास्तु पूजन, यज्ञशाला पूजन और क्षेत्रपाल पूजन जैसे शुभ धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक संपन्न किए गए। दोपहर में ऋषिपंचक पूजन, पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने एकाग्रचित होकर भाग लिया। इसके पश्चात शाम को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर कलश लेकर पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल हुईं, वहीं पुरुषों ने भक्ति गीतों और ध्वजों के साथ यात्रा की शोभा बढ़ाई। यात्रा में ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि से वातावरण गूंज उठा। रात्रि 8:00 बजे से आयोजित भजन संध्या में स्थानीय भजन मंडलियों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए भक्ति रस से वातावरण को सराबोर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और देर रात तक भक्ति कार्यक्रम चला। महोत्सव का दूसरा दिन शनिवार, 7 जून को प्रातः 9:00 बजे अग्नि स्थापना और हवन के साथ प्रारंभ होगा। इसके पश्चात 11:00 बजे भगवान शिव की मूर्तियों की स्थापना कर महाआरती की जाएगी।दोपहर 1:00 बजे से सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। इस भव्य आयोजन के प्रति क्षेत्रवासियों में गहरी आस्था देखी जा रही है, और श्रद्धालु बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत झाड़ोल में मीडियाकर्मियों ने देखा जल संरक्षण का ज़मीनी असर लीला पैलेस होटल के पीछे सार्वजनिक रास्ते पर लगाया गेट हटाया, नगर निगम की सख्त कार्रवाई, आयुक्त राम प्रकाश चौधरी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया, निगम का बोर्ड लगाया