24 News Update. चित्तौड़गढ़, 19 जुलाई। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, आंवलहेड़ा (ब्लॉक बेगूं) में पदस्थापित शिक्षक शंभूलाल धाकड़ को विद्यार्थियों के साथ अश्लील हरकतें करने, यौन उत्पीड़न, अप्राकृतिक कृत्य और वीडियो बनाने जैसे गंभीर आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद राज्य सेवा से पदच्युत कर दिया गया है।यह कठोर कार्रवाई विद्यार्थियों और अभिभावकों द्वारा दी गई शिकायतों तथा उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर गठित जांच समिति की त्वरित रिपोर्ट के बाद की गई। जांच में शिक्षक धाकड़ द्वारा किया गया व्यवहार राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) नियमों का घोर उल्लंघन पाया गया।शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित शिक्षक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं पॉक्सो अधिनियम की संगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई, और वर्तमान में वे पुलिस अभिरक्षा में हैं। विभागीय जांच में दोष सिद्ध होने के बाद उनके विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई।जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, चित्तौड़गढ़ द्वारा राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 19(ii) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजकीय सेवा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है तथा उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नीमच नारकोटिक्स अफसर और दलाल रिश्वत मामले में गिरफ्तार: एक करोड़ मांगे, 53 लाख में तय हुआ सौदा, 44 लाख ले चुके थे आरोपी चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर दो साधु भिड़े, एक घायल होकर सड़क पर लेटा, हंगामा कर जाम लगाया