24 News Update चित्तौढ़गड़। मेवाड़ अंचल के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर श्री सांवलिया सेठ मंदिर के मासिक भंडार की गणना 7 चरणों में पूरी हुई।। होली के अवसर पर खुले भंडार की गणना के पूर्ण होने पर राशि 46 करोड़ 58 लाख 32 हजार 924 रुपए प्राप्त हुए। गणना सम्पन्न होने के साथ ही होली पर खुले भंडार की अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा राशि सामने आई है। मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि श्री सांवलिया सेठ मंदिर का भंडार 2 मार्च को खोला गया था। उसके बाद भंडार की गणना शुरू हुई इसके तहत भंडार से 36 करोड़, 57 लाख, 87 हज़ार 642 रुपए प्राप्त हुए। इसके साथ ही भेंटकक्ष और ऑनलाइन डोनेशन से 10 करोड़ 45 हजार 282 रुपए प्राप्त हुए है। भंडार और भेंट कक्ष में सोने चांदी भी बड़ी मात्रा में आयें है। भेंटकक्ष और भंडार से सोना 2 किलो 967 ग्राम 480 मिलीग्राम, और भेंटकक्ष और भंडार से चांदी 152 किलो 609 ग्राम प्राप्त हुई है। होली के अवसर दान पेटी साला में एक बार पूर्णिमा को खोली जाती है। इस बार डेढ़ महीने के भंडार ने होली पर निकलने वाली दान राशि के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये है। यही नहीं सोने चांदी की मात्रा भी इस बार हर साल के मुकाबले काफी ज्यादा रही। श्री सांवलिया सेठ के भक्तों में यह मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर भगवान को सोने और चांदी के अंगूठे भेंट चढ़ाए जाते हैं। यही नहीं भगवान को अपने बिजनेस में पार्टनर बनाने की भी भक्तों में मान्यता रहती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलवामा केस का डर दिखाकर बुजुर्ग दंपती को 72 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा, 15 लाख की एफडी तुड़वाने का दबाव अवैध घरेलू गैस भंडारण पर छापे, 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर