24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की पूर्व संध्या पर होटल कजरी के सभागार में प्रतिभावान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उदयपुर के उभरते खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत रहीं, जबकि अध्यक्षता उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक जालमचंद जैन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल, समाजसेवी जयंतीलाल राठौड़, राजस्थान जिम्नास्टिक संघ के उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान और जिला कबड्डी संघ उदयपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनूजा मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर, मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक गिरधारी सिंह चौहान ने किया।विनोद साहू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर उदयपुर के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान प्रतिवर्ष किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद और जिला क्रीड़ा परिषद को खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ खेल संघों के माध्यम से आधुनिक खेल उपकरण और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने चाहिए, जिससे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर का नाम रोशन कर सकें।मुख्य अतिथि प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उदयपुर में उद्योगपति और समाजसेवी बड़ी संख्या में हैं, जरूरत है कि खिलाड़ियों की मदद के लिए उनसे संपर्क किया जाए। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं।समारोह में 15 प्रतिभावान खिलाड़ियों और 12 प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह, उपरणा और 1100 रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित खिलाड़ियों में कैनोइंग एवं कयाकिंग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कनिष्का कुमावत एवं आयुष चौधरी, पावरलिफ्टिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू, शतरंज खिलाड़ी दक्षिता कुमावत, बॉक्सिंग खिलाड़ी चेतन सिंह पंवार, जूडो खिलाड़ी डोली, वुशु खिलाड़ी सकीना बानो, आइस स्केटिंग खिलाड़ी कृष्णा कंवर, जिम्नास्टिक खिलाड़ी गौरव सिंह चौहान, वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी रूपेश बरांडा, बास्केटबॉल खिलाड़ी चार्वी देवपुरा, राइफल शूटिंग खिलाड़ी पलक गुर्जर और तैराकी खिलाड़ी विधि सनाढ्य शामिल रहे।वहीं प्रशिक्षकों में बॉक्सिंग कोच नरपत सिंह चुंडावत, कैनोइंग एवं कयाकिंग कोच दिलीप सिंह चौहान, कबड्डी कोच कपिल जैन, वुशु कोच विष्णु जोशी, पावरलिफ्टिंग कोच देवेंद्र साहू, जूडो कोच सुशील सेन, वेटलिफ्टिंग कोच चंद्रेश सोनी, तीरंदाजी कोच चतरलाल, शतरंज कोच प्रवीण कोठारी, कराटे कोच विक्रम सहगल और कबड्डी कोच आफताब खान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला खेल अधिकारी विक्रम सिंह चंदेल, पूर्व जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, राजस्थान बास्केटबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह चुंडावत, जिला एथलेटिक संघ के सचिव डॉ. भूपेंद्र सिंह चौहान, जिला बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष राम नारायण कोठारी सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। समारोह से पूर्व वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अंत में उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के सचिव मुकेश जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation NH-48 पर नींद की झपकी से कार पलटी, चार लोग घायल; हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने पहुंचाया अस्पताल बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय पेंशनर्स समिति के सफल आंदोलन की राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पेंशनर्स महासंघ ने की सराहना