24 न्यूज अपडेट, बांसवाड़ा। बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी मामले की आंतरिक जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। बीएपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने कहा कि विधायक पटेल को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने सरकारी तंत्र और जांच एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए और इसे पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया।पार्टी नेतृत्व का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही विधायक पटेल के मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल पार्टी स्तर पर कोई सजा या समर्थन तय नहीं किया गया है। एसीबी ने हाल ही में जयपुर में विधायक पटेल को उनके सरकारी आवास पर 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में विधायक के रिश्तेदार ने रिश्वत की रकम जमीन में गाड़ दी थी, जिसे बाद में एसीबी ने बरामद किया।जांच समिति में शामिल सदस्यगठित जांच समिति में कांतिलाल रोत (राष्ट्रीय सदस्य), डॉ. जितेंद्र (राष्ट्रीय प्रवक्ता), रमेशचंद्र मईडा (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान), उमेश कुमार डामोर (विधायक, आसपुर) और थावरचंद डामोर (विधायक, धरियावद) शामिल हैं। यह समिति मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट बीएपी की केंद्रीय समिति को सौंपेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मधुमक्खियों के हमले से केंद्रीय जल आयोग की टीम घायल, माही बांध का निरीक्षण करने पहुंचे थे अधिकारी 6 दिन पहले शादी हुई, हादसे में पति-पत्नी व 8 बहनों के इकलौते भाई की मौत