उदयपुर। आरएनटी मेडिकल कॉलेज में उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मंगलवार को कॉलेज प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन से शिष्टाचार भेंट कर आगामी कार्यकाल की प्राथमिकताओं और रेजिडेंट चिकित्सकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में एसोसिएशन की नई और निवर्तमान कार्यकारिणी ने भाग लिया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र सेवदा ने नई कार्यकारिणी का परिचय कराते हुए संगठन की भावी योजनाओं, रेजिडेंट चिकित्सकों के हितों और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेजिडेंट चिकित्सक चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम रेजिडेंट चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक उत्कृष्टता और संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने प्रशासन और रेजिडेंट चिकित्सकों के बीच संवाद एवं समन्वय को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संस्थान के विकास, रेजिडेंट चिकित्सकों के कल्याण और बेहतर शैक्षणिक एवं कार्य वातावरण के निर्माण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।बैठक में उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की नवनिर्वाचित एवं निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित इस मुलाकात के दौरान संस्थान और रेजिडेंट चिकित्सकों के हित में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।बैठक में प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र सेवदा सहित एसोसिएशन की नवनिर्वाचित और निवर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिनदहाड़े चांदी लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जंगलों में छिपा आरोपी पुलिस के शिकंजे में, व्यापारी से लूटे गए जेवरात में से एक किलो चांदी बरामद, अन्य आरोपी की तलाश जारी दूध कारोबार पर रंजिशवश जानलेवा हमले के मामले में दो और मुख्य आरोपी गिरफ्तार