24 News Udpate लसाड़िया। सलूंबर जिले के कुण थाना क्षेत्र में व्यापारी से दिनदहाड़े हुई चांदी लूट की वारदात में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मामले के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। कई दिनों से फरार चल रहे आरोपी को जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार तलाश के बाद दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई एक किलो चांदी भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अम्बालाल मीणा पुत्र मांगीलाल मीणा (21) निवासी डुमातालाब फलां, थाना कुण है। जांच में सामने आया कि लूट की पूरी योजना उसी ने तैयार की थी और अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।गौरतलब है कि 17 मई को एक व्यापारी से करीब पांच किलो चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों, साइबर विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही लूटे गए जेवरात का हिस्सा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए जंगलों और दुर्गम इलाकों में ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तीन-चार दिन तक संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आखिरकार घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इनके आधार पर मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों तक भी जल्द पहुंच बनाई जा सकेगी।इस कार्रवाई में थानाधिकारी निलेश कुमार मीणा, हैड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, कांस्टेबल चन्दूलाल मीणा, गजेन्द्र सिंह और भवानी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वेगड़ा कलाल समाज में बढ़ी सियासी हलचल, तीन संभागों ने केंद्रीय अध्यक्ष भैरूलाल कलाल को पद से हटाने की घोषणा की उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने की प्राचार्य एवं नियंत्रक से शिष्टाचार भेंट