24 News Update उदयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में 10 सितंबर को नया कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में 11 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक 11 सितंबर को भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।12 से 16 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना जताई गई है। खासतौर पर 13 और 14 सितंबर को कोटा, उदयपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। दिनवार मौसम का पूर्वानुमान10 सितंबर: पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना।11 सितंबर: भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क।12 सितंबर: भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश। जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार।13 सितंबर: पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में अनेक/कुछ स्थानों पर बारिश। उदयपुर-कोटा संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना। बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।14 सितंबर: भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश। बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश।15 सितंबर: पूर्वी राजस्थान के इन पांचों संभागों में कुछ स्थानों/अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना, जबकि बीकानेर-जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश।16 सितंबर: भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में कुछ स्थानों/कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभागों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में भी असरमौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 सितंबर तक बीकानेर संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश तथा जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खास तौर पर उदयपुर संभाग के लिए 13-14 सितंबर महत्वपूर्ण रहेंगे, क्योंकि विभाग ने इन दिनों संभाग और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिग ब्रेकिंग : उदयपुर से जयपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट रनवे छूकर फिर हवा में उठी, 20 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग गृहस्थ जीवन में रहकर साधुचर्या का अनुभव कराता है पौषध व्रत : आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर