24 News Update उदयपुर। उदयपुर से जयपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट गुरुवार दोपहर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अचानक दोबारा हवा में उठ गई। विमान रनवे को टच कर चुका था, लेकिन पायलट ने लैंडिंग को आगे बढ़ाने के बजाय गो-अराउंड का फैसला लिया। इसके बाद विमान ने करीब 20 मिनट तक अतिरिक्त चक्कर लगाया और दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग की।
मामला इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-7516 से जुड़ा है। यह विमान उदयपुर से जयपुर के लिए संचालित होता है। गुरुवार को विमान ने जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए करीब 12:42 बजे अप्रोच किया। लैंडिंग के दौरान विमान के पहिए रनवे को छू चुके थे, तभी पायलट ने विमान को फिर से टेकऑफ करा दिया।

रनवे टचडाउन के बाद लिया गो-अराउंड का फैसला
विमान के दोबारा हवा में उठने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट की संबंधित टीमें अलर्ट रहीं। विमान ने करीब 20 मिनट तक अतिरिक्त राउंड पूरा किया। इसके बाद पायलट ने दोबारा लैंडिंग के लिए अप्रोच किया और दोपहर 1:02 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई। फ्लाइट में उस समय 39 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। गो-अराउंड के दौरान कुछ समय के लिए यात्रियों में चिंता की स्थिति बनी, लेकिन दूसरी कोशिश में विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

क्या थी विमान को दोबारा उड़ाने की वजह?
विमान के पहले लैंडिंग प्रयास के दौरान पायलट ने किस सटीक कारण से गो-अराउंड किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। शुरुआती तौर पर अनस्टेबल अप्रोच या किसी अन्य ऑपरेशनल वजह की संभावना बताई जा रही है। एविएशन में गो-अराउंड एक निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया है। लैंडिंग के समय यदि पायलट को लगता है कि मौजूदा परिस्थितियों में सुरक्षित लैंडिंग मानकों के अनुरूप नहीं हो पाएगी, तो विमान को दोबारा हवा में ले जाकर परिस्थितियां अनुकूल होने पर फिर से लैंडिंग कराई जाती है।
इस मामले में भी पहले प्रयास में रनवे टचडाउन के बाद पायलट ने लैंडिंग रोककर गो-अराउंड किया और करीब 20 मिनट बाद विमान को सुरक्षित उतार लिया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading