कविता पारख 24 News Update निम्बाहेडा। किसी अन्य की कृषि भूमि को अपना बता कर पांच पीड़ित व्यक्तियों से तीन फर्जी विक्रय अनुबंध करा 23 लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने षड्यन्त्रकर्ता मुख्य अभियुक्ता सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मुख्यअभियुक्ता ने अपनी ही बुआ की लड़की की जमीन को उसकी बिना जानकारी के धोखे से तीन अलग अलग पार्टी को बेचने हेतु फर्जी विक्रय अनुबंध करा 23 लाख रुपये हड़प लिए।पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि प्रार्थी मोती बाजार निम्बाहेड़ा निवासी दीपक शारदा पुत्र महेश प्रकाश शारदा ने 14 मई को कोतवाली निम्बाहेड़ा पर एक रिपोर्ट देकर बताया कि शहर निम्बाहेड़ा के नजदीक अम्बा नगर में स्थित करीब आठ बीघा कृषि भूमि को विक्रय करने के लिए लसड़ावन निवासी मंजु कुंवर पत्नी भैरू सिंह 04 जुलाई 2023 को दीपक व देवीलाल जाट के पास आई थी। जिसने अपनी आराजीयत व प्लाट 25 लाख रू. में विक्रय किया तथा अनुबंध पत्र देवीलाल की पत्नी अंजु व दीपक के नाम लिखा। उस रोज मंजू कवंर ने अपनी दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इकरारनामा यशोदा पत्नी कमल सिंह के नाम से लिखा दीपक से 5 लाख 30 हजार तथा देवीलाल से 08 लाख रू. प्राप्त किये व शेष राशि रजिस्ट्री के वक्त देना तय हुआ तथा । इन्ही आरोपियों द्वारा निम्बाहेड़ा के ही सागर सोनी से 22 जुलाई 2023 को इसी कृषि भूमि को इकरारनामा यशोदा पत्नी कमल सिंह के नाम से लिखा 25 लाख रू. में विक्रय कर 07 लाख रू. नगद प्राप्त किये। इसी प्रकार गोपाल जाट पुत्र मांगीलाल जाट निवासी निम्बाहेड़ा एवं कोशल काबरा पुत्र सत्यनारायण माहेश्वरी निवासी निम्बाहेड़ा को उक्त जमीन 28 लाख रू. में विक्रय कर 03 लाख रू. नगद 20 जून 2023 को प्राप्त किये। विक्रय अनुबंध में इन लोगो द्वारा अपना नाम यशोदा कुवर उर्फ जशोदा कुवंर पुत्री भवानी सिंह पत्नी कमलसिंह राजपुत होना लिखाया हैं। आरोपियों ने एक ही भूमि को पांच लोगों को तीन बार अलग-अलग बेचकर कुल 23,30,300/-रु. की ठगी की गई है। पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई देवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।मामले हाजा की घटना को गम्भीरता से लेते हुये डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन व थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई देवेन्द्र सिंह, कानि. धर्मेंद्र व राजबाला द्वारा शनिवार को षड्यन्त्र रचने वाली मुख्य अभियुक्ता पायरी हाल लसड़ावन थाना सदर निम्बाहेडा निवासी 48 वर्षीय मंजू कवंर पत्नि भैरूसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया।मंजु कंवर द्वारा ही कृषि आराजी के विक्रय अनुबंध में असली मालकिन यशोदा कंवर पत्नि कमलसिंह राजपूत निवासी मिन्नाणा तहसील निम्बाहेडा के रूप में फर्जी तरीके से उसकी साथी आरोपी लसडावन निवासी 40 वर्षीय गंगा देवी पत्नि मुकेश राव व 26 वर्षीय ज्योति पत्नि कन्हैयालाल ढोली को खड़ी कर कृषि आराजी का इकरारनामा (विक्रय पत्र) प्रार्थीगण 1. दीपक शारदा, श्रीमति अन्जु जाट, 2. गोपाल जाट, कोशल काबरा, 3. सागर सोनी के नाम तीन बार सम्पादित करवाया है। मन्जू कवंर के साथ घटना में शरीक साथी महिला आरोपियों गंगा देवी पत्नि मुकेश राय व ज्योति पत्नि कन्हैयालाल ढोली को गिरफतार किया गया है। उक्त जमीन की असली मालकीन यशोदा कवंर रिश्ते में गिरफ्तार शुदा अभियुक्ता मंजु कंवर की भुआ की लड़की है। अभियुक्ता मंजु कंवर द्वारा षडयन्त्र रचकर तीन अलग-अलग फर्जी विक्रय अनुबंध के जरिये प्रार्थी पक्ष से कूल 23,30,300 रू. की ठगी करना सामने आया है। प्रकरण में गिरफतार शुदा आरोपियों से विस्तृत अनुसंधान जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बी.कॉम और बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर के परिणामों में भारी गड़बड़ी, छात्र संगठन ने की पुनर्मूल्यांकन की मांग ‘‘विश्व रक्तदाता दिवस 2025’’ के उपलक्ष्य में वंडर सीमेंट लि. में हुआ रिकॉर्ड 265 यूनिट रक्तदान