कविता पारख 24 News Update निम्बाहेड़ा । मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा हाल ही में जारी बी.कॉम एवं बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में भारी अनियमितताओं को लेकर छात्र-छात्राओं में रोष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन परिणामों में 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों को अनुतीर्ण घोषित कर दिया गया है, जिससे महाविद्यालय प्रशासन सहित अभिभावक भी हैरान-परेशान हैं।डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निम्बाहेड़ा के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन.एस.यू.आई.) ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने मांग की है कि बी.कॉम और बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों का शीघ्र पुनर्मूल्यांकन किया जाए।छात्र संगठन का कहना है कि इन त्रुटिपूर्ण परिणामों से विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। यदि समय रहते परिणामों की समीक्षा नहीं की गई, तो संगठन को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि छात्र-छात्राओं की यह मांग पूरी तरह से न्यायोचित और तर्कसंगत है, तथा प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।इस अवसर पर भंवर सिंह शक्तावत, राघव लड्ढा, समकित जैन, राजू धाकड़, भूपेंद्र टांक सूरज मीना,धु्रव टाक, महिपाल सिंह, बलराम धाकड़,दयाल शात्री,अनस अली, नीरज धाकड़,हरिकिशन माली, लोकेन्द्र सिंह राणावत, जगपाल सिंह राणावत,दीपेश, राजेंद्र, चिनशा वर्मा,पूनम शर्मा , अर्चना अहीर, पायल प्रजापत, आंचल जाट, नैना जाट, सुमन जाट, फरजाना खान, दुर्गा कुमावत, आकांक्षा भट्ट राधिका अहीर एवं डिम्पल सुथार छात्र उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लायंस क्लब निम्बाहेड़ा का 443 वा नेत्रदान जमीन किसी और की, अनुबन्ध किसी और ने करवाया।’ ’फर्जी विक्रय अनुबंध के मामले में षड्यन्त्रकर्ता मुख्य अभियुक्ता सहित तीन महिलाएं गिरफ्तार।’’पांच पीड़ितों से 23 लाख से अधिक की ठगी’