24 News Update उदयपुर। BSNL कर्मचारियों और अधिकारियों के लंबित तृतीय वेतन पुनरीक्षण (थर्ड पे रिवीजन) का मुद्दा अब उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के समक्ष उठाया गया है। बुधवार को AUAB (ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ BSNL) के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से मुलाकात कर वेतन पुनरीक्षण में आ रही बाधाओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से Affordability Clause को हटाने की मांग रखी।प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि इस प्रावधान के कारण BSNL कर्मचारियों और अधिकारियों को तृतीय वेतन पुनरीक्षण का लाभ मिलने में देरी हो रही है। उन्होंने इस बाधा को दूर करने की आवश्यकता जताई। सांसद डॉ. रावत ने मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद Affordability Clause हटाने के संबंध में वे संचार मंत्रालय और वित्त मंत्रालय को अवगत कराएंगे तथा आवश्यक पहल करेंगे।मुलाकात के दौरान BSNLEU के जिला सचिव राधेश्याम सिंह चौहान, SNEA के जिला सचिव हेमन्त जैन, SEWA के जिला सचिव देवकीशन खटीक, SNEA अध्यक्ष कमल लोहानी, सह सचिव जयदीप व्यास, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा और परिमंडल SNEA पदाधिकारी कुलदीप पालीवाल मौजूद रहे।AUAB संयोजक हेमन्त जैन ने सांसद का समय देने और BSNL कर्मचारियों-अधिकारियों के इस मुद्दे को संबंधित मंत्रालयों के समक्ष उठाने का आश्वासन देने के लिए आभार जताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फुटपाथों पर कब्जे के खिलाफ निगम का बुलडोजर, मीरा कॉलेज के सामने 8 और बस स्टैंड के पीछे 4 झोंपड़े हटाए दंपती को सड़क पर गिराकर महिला का पर्स लूटा, छह घंटे में पकड़ा गया आरोपी; घंटाघर की वारदात भी कबूली