24 News Update उदयपुर। शहर के प्रमुख रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा जमाकर बनाए गए अवैध झोंपड़ों के खिलाफ नगर निगम ने बुधवार को कार्रवाई की। महापौर पारस सिंघवी के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने तीन स्थानों से झोंपड़े और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण हटाए। मीरा गर्ल्स कॉलेज के सामने आठ और उदियापोल स्थित केंद्रीय बस स्टैंड के पीछे चार झोंपड़े हटाए गए। वहीं, फतह स्कूल के सामने फुटपाथ पर कब्जा कर बैठे लोगों को भी हटाकर रास्ता खाली करवाया गया।
नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की टीम ने सबसे पहले मीरा गर्ल्स कॉलेज के सामने कार्रवाई की। यहां सड़क किनारे लंबे समय से बने आठ झोंपड़ों को हटाया गया। निगम के अनुसार, इन झोंपड़ों के जरिए सार्वजनिक भूमि पर कब्जा किया गया था और स्थानीय नागरिकों की ओर से भी इसकी शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद टीम उदियापोल बस स्टैंड पहुंची और केंद्रीय बस स्टेशन के पीछे बने चार झोंपड़े हटाए। तीसरी कार्रवाई फतह स्कूल के सामने की गई, जहां फुटपाथ पर कब्जा कर बैठे लोगों को हटाया गया।
महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध झोंपड़े या कब्जे स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे अतिक्रमण शहर की सुंदरता को प्रभावित करने के साथ पैदल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी परेशानी पैदा करते हैं। इनसे यातायात बाधित होने और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
महापौर ने निगम अधिकारियों को प्रमुख मार्गों, चौराहों और फुटपाथों पर नियमित निगरानी रखने तथा दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading