24 News Update प्रतापगढ़। देवगढ़ थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के बाद जंगल में छिपे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थावरा मीणा निवासी मेंहदीखेड़ा फला, पुंजागांव ने 12 सितंबर की सुबह अपनी पत्नी दुर्गा के सिर पर लाठी से कई वार किए थे। गंभीर रूप से घायल दुर्गा को परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर से भागकर जंगल में जा छिपा था।पुलिस के मुताबिक मामले में लोदिया तलाईफला निवासी मांगीया मीणा ने धरियावद मोर्च्युरी में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी भतीजी दुर्गा की शादी थावरा मीणा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही थावरा पत्नी पर शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था। परिजनों के अनुसार वह कई बार लाठी, पत्थर और लात-मुक्कों से दुर्गा के साथ मारपीट कर चुका था। घर में काम कर रही थी, तभी लाठी लेकर पहुंचा पतिपुलिस जांच के अनुसार 12 सितंबर की सुबह दुर्गा घर पर घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान थावरा लाठी लेकर वहां पहुंचा और पत्नी के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। हमले में दुर्गा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। रिपोर्ट के आधार पर देवगढ़ थाने में BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। जंगलों में कई दिन चला सर्च ऑपरेशनहत्या के बाद आरोपी के फरार होने से पुलिस ने उसकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाईं। धरियावद, पारसोला, पंडावा, दिवाक माता, कोतवाल, पुंजागांव और मेंहदीखेड़ा क्षेत्र के जंगलों में पुलिस ने लगातार तलाशी अभियान चलाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जंगल और आसपास के इलाकों में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। साथ ही साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संभावित लोकेशन तलाशने का प्रयास किया गया। सूचना मिली तो घने जंगल को घेरापुलिस के अनुसार 15 सितंबर को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी दिवाक माता के घने जंगल में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने थावरा मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब हत्या के पीछे के घटनाक्रम, आरोपी और मृतका के बीच विवाद तथा वारदात में इस्तेमाल लाठी सहित अन्य साक्ष्यों के संबंध में जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीलवाड़ा में पहली महिला मेयर की तैयारी, भाजपा ने जसवंत कंवर पर जताया भरोसा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरा में देर रात चोरी, अक्षय पेटिका से ₹5000 पार