कविता पारख
24 News Update निम्बाहेड़ा। नगर के डिवाईन चाइल्ड्स पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल निम्बाहेड़ा में समर कैंप व संस्कार शिविर के प्रथम चरण का समापन नगर के शक्तिपीठ श्रीअम्बा माता मंदिर पर भजन व कीर्तन के साथ हुआ। स्टाफ के शिक्षकों सहित बच्चों ने भजनों व कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर मंडल के अध्यक्ष चौन सिंह, पुजारी तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने बच्चों की सराहना की। इसके पूर्व विद्यार्थियों ने नगर की कमल गौशाला , सांवरिया गौशाला तथा श्रीराम गौशाला जाकर वहां न केवल गौशालाओं को हरा चारा खिलाया अपितु गौशालाओं की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। श्रीराम गौशाला में गौभक्त एवं भाग्वद्कथा मर्मज्ञ पंडित राधेश्याम सुखवाल का आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन में संस्कारों के महत्व को भी समझा। विद्यालय प्रबंध निदेशक प्रेम बाहेती ने बताया कि समर कैंप के इस चरण में लगभग डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने जहां डांस, योगा, खेलकूद व ड्राइंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया वहीं उन्हें भारतीय संस्कृति व संस्कार के बारे में भी जानकारी दी गई। स्कूल सचिव भावना बाहेती ने बताया कि कैम्प का दूसरा चरण दस जून से शुरू होगा जिसमें स्कूल के शेष विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। समापन पर विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.