24 News Update शाहपुरा. आसींद उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांगलास से शिक्षा की दुनिया में अपना जीवन समर्पित करने वाले आदर्श शिक्षक हाजी कमालुद्दीन रंगरेज आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांगलास से अध्यापक लेवल -1 की राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए एवं कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं को भी एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहाँ ग्रामीणों और विद्यार्थियों की आँखें अपने प्रिय शिक्षक को विदा करते समय नम दिखीं।रंगरेज पिछले 40 वर्षों से शिक्षा जगत में सक्रिय रहे। न केवल बच्चों को किताबी ज्ञान दिया, बल्कि उन्हें संस्कारवान नागरिक बनाने में भी अपनी अहम भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल के दौरान स्कूल में कक्षा 1 से 5 वीं के सभी छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गये कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं ने विधालय परिवार को 14000 हजार का साउंड सिस्टम भेंट किया।विदाई समारोह में अध्यक्ष अशोक कुमार सुहिल मुख्य अतिथि मनीष कुमार सुवालका अतिविशिष्ट शिवराज शर्मा, बालचंद सुवालका, कैलाश वैष्णव, भवर लाल तिवारी,प्रिंसीपल अशोक कुमार सुहिल ने बताया कि विधालय परिवार की और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित विदाई ले रहे कक्षा के 12 वीं के छात्र छात्राओं की किसी भी समस्या हो तो आज विधालय परिवार आपके तैयार है और आगे भी तैयार रहेगा ।। स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने बताया कि गुरुजी ने अपनी जेब से भी कई बार गरीब बच्चों की मदद की और गाँव के शैक्षणिक वातावरण को बदला है।व्याख्याता प्रकाश कुमावत कमालुद्दीन रंगरेज को गिफ्ट देकर सम्मानित किया तथा कक्षा 12 के बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने एवं अनुशासित रहने के लिए प्रेरित कियाअंत मे हाजी कमालुद्दीन रंगरेज ने अपने संबोधन में भावुक होते हुए कहा, है कि आज मैं सिर्फ”पद से रिटायर हो रहा हूँ, लेकिन बच्चों के भविष्य और शिक्षा के प्रति मेरा लगाव हमेशा बना रहेगा।”सेवानिवृत्ति पर छात्रों और ग्रामीणों के जरिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें टीचर की दूल्हे कि तरह गांव में बैंड बाजा के साथ बिदोली निकाली गई.वहीं दूसरी और ग्राम पंचायत गांगलास के सालरमाला विद्यालय से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हुए सोहनलाल रेगर का भव्य स्वागत है किया गया बैंड बाजा के साथ विदाई दी गईइस दौरान प्रिंसीपल अशोक कुमार सुहिल, गोपाल जोशी, किशन लाल शर्मा, गोपाल नेगाडी, घनश्याम वैष्णव ।।डॉ. फारूक मोहम्मद, आरीफ मोहम्मद रंगरेज,मकबूल अहमद, जमालुद्दीन, इमामुद्दीन, गनी मोहम्मद, गनी मोहम्मद खलील मोहम्मद, हाजी चाँद मोहम्मद, गफ्फार मोहम्मद, सद्दीक मोहम्मद शब्बीर मोहम्मद, ईशाक मोहम्मद, आजाद मोहम्मद, रूस्तम मोहम्मद ईकराम मोहम्मद, डॉ. फारूख मोहम्मद, आरीफ मोहम्मद, समीर मोहम्मद यासीन मोहम्मद, मोहम्मद शाफिन, ऑवेश मोहम्मद, फरहान मोहम्मद रिजवान मोहम्मद, अरहम मोहम्मद, मोहम्मद इनायत फहीम मोहम्मद व अहले खिलजी खानदान सहित परिवारजन उपस्थित थे।। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिवेर हत्याकांड में आजीवन कारावास: बेटे की हत्या का दोषी पिता करार, जिला एवं सत्र न्यायालय का सख्त फैसला, 50 हजार का जुर्माना भी लगाया हाईकोर्ट के आदेश के सात महीने बाद बड़ी कार्रवाई, पूर्व सरपंच ममता जाट को फिर मिला पदभार