उदयपुर, 05 अक्टूबर। कोटा और भीलवाड़ा में आयोजित राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में उदयपुर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में भुवाणा स्थित आलोक स्कूल की छात्रा विधि सनाढ्य ने चार स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब हासिल किया। वहीं उनके जुड़वा भाई विधान सनाढ्य ने भी स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग में विधि सनाढ्य ने 50, 100 और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीतने के साथ 4×100 मीटर मेडले रिले में भी स्वर्ण हासिल किया। आलिया सक्सेना ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले और मेडले रिले में दो स्वर्ण पदक जीते। रिफुल चौधरी ने 50 मीटर फ्लाई में कांस्य पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग में विधान सनाढ्य ने 100 मीटर फ्लाई में स्वर्ण, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले, 200 मीटर फ्लाई और 4×100 मीटर मेडले रिले में रजत पदक हासिल किए। कल्पित चौधरी ने 200 मीटर फ्लाई में कांस्य पदक जीता। तैराकी प्रशिक्षक डॉ. गगन व्यास ने बताया कि सभी खिलाड़ी ‘पंच गौरव योजना’ और ‘एक जिला-एक खेल’ पहल के तहत नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कई तैराकों का चयन आगामी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। जिला खेल अधिकारी एवं तैराकी प्रशिक्षक डॉ. महेश पालीवाल सहित खेल विभाग के प्रशिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आकाश बागड़ी पर दो एफआईआर, नौकरी के नाम पर 15.15 लाख हड़पने और 80 लाख की ठगी का आरोप गांधी ग्राउंड में इस बार और भव्य होगा दशहरा महोत्सव, बड़े होंगे रावण-कुंभकर्ण-मेघनाद के पुतले; पुणे-दिल्ली की टीमें तैयार करेंगी नई झांकियां