24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। श्री सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में आयोजित प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को धर्म, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। च्यवन कल्याणक एवं जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म आराधना का लाभ लिया।प्रातःकाल लाभार्थी पारख परिवार के आदर्श कॉलोनी स्थित निजी आवास से परमात्मा का भव्यातिभव्य वरघोड़ा निकाला गया। भक्ति गीतों, जयघोषों एवं मंगल ध्वनियों के बीच निकले इस वरघोड़े में सुसज्जित हाथी, घोड़े, ऊँट, रथ, धार्मिक ध्वज एवं आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।वरघोड़े की विशेष शोभा आचार्य श्री निपुणरत्न सूरीश्वर जी म.सा. के परम शिष्य प्रन्यास प्रवर श्री राजरत्न विजय जी म.सा. की सद्प्रेरणा से विहार सेवा ग्रुप निंबाहेड़ा के सदस्यों द्वारा परमात्मा को चांदी की पालकी में अपने कंधों पर विराजित कर निकाली गई भक्ति यात्रा रही। पारम्परिक वेशभूषा में सुसज्जित नवयुवक इंद्र स्वरूप नृत्य करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।यह भव्य वरघोड़ा आदर्श कॉलोनी, विवेकानंद सर्कल, मंडी चौराहा, राजेंद्र सूरी शताब्दी सर्कल, कॉलेज रोड एवं सुंदर नगर मार्ग से होते हुए श्री सुमतिनाथ जैन मंदिर परिसर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।मंदिर परिसर में आचार्य श्री निपुणरत्न सूरीश्वर जी म.सा. की निश्रा में भगवान के च्यवन कल्याणक एवं जन्म कल्याणक के पावन प्रसंगों का विधिवत आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहा।भगवान के जन्मोत्सव पर लाभार्थी पारख परिवार के ललित-सीमा पारख, शेरसिंह पारख, पारसमल पारख, प्रकाश पारख ,दिलीप पारख, राजेश पारख, मनोज पारख, मोक्ष पारख, पक्षाल पारख परिवार सहित विकास जैन,बाहर से पधारे अतिथितगण एवं समाज के सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने मंगल गीत गाकर हर्षोल्लास व्यक्त किया।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 56 दिग्कुमारियों द्वारा प्रस्तुत नामकरण संस्कार रहा। पारम्परिक वेशभूषा में सुसज्जित दिग्कुमारियों ने भगवान के नामकरण प्रसंग की भावपूर्ण एवं मनोहारी प्रस्तुति देकर सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।इससे पूर्व मंगलवार रात्रि में आयोजित भक्ति संध्या में भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर पूरे दिन मंदिर परिसर में धर्ममय वातावरण बना रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों की मची धूम, आचार्य श्री के प्रवचन से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर सुमतिनाथ जिनालय में गूंजे जयकारे, भव्य वैदिक-जैन विधि से भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न