— आचार्य श्री निपुणरत्न सूरीश्वर जी म.सा. के सान्निध्य में हुआ दिव्य आयोजन, पारख परिवार सहित हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद 24 News update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। श्री सुमतिनाथ जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार को जिनालय परिसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। भव्य वैदिक एवं जैन विधि-विधान के साथ भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ, मुनिसुव्रत स्वामी, नाकोड़ा भैरव देव, पद्मावती देवी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा शुभ मुहूर्त में सम्पन्न हुई।आचार्य श्री निपुणरत्न सूरीश्वर जी म.सा. के पावन सान्निध्य एवं मंगल मंत्रोच्चार के बीच हुए इस दिव्य आयोजन में पूरा जिनालय परिसर “ॐ प्रियंताम्… ॐ पुण्याहम्…” और “जय जिनेन्द्र” के जयकारों से गूंज उठा। प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक आनंद और भक्ति की अनुभूति की।प्रतिष्ठा के लाभार्थी पारख परिवार के ललित पारख, सीमा पारख, शेरसिंह पारख, पारसमल पारख, प्रकाश चन्द्र पारख, दिलीप पारख, राजेश पारख, मनोज पारख, मोक्ष पारख एवं पक्षाल पारख परिवार सहित विकास जैन, बाहर से आए अतिथिगण और बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।प्रातःकाल से ही जिनालय परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। जैन परंपरा के अनुसार विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुए। लाभार्थी परिवार एवं श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया।महोत्सव के दौरान दोपहर में मंदिर परिसर में विश्व शांति स्नात्र महापूजा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं रात्रि में संस्कार वाटिका के बालकों के कुशल संयोजन में कुमारपाल महाराजा की भव्य आरती आकर्षण का केंद्र रही।प्रतिष्ठा महोत्सव में निरंतर सेवाएं देने वाले कार्यकर्ताओं का पारख परिवार की ओर से सम्मान एवं बहुमान किया गया। आयोजन समिति और पारख परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव के लाभार्थी पारख परिवार को शुभकामनाएं दीं और निंबाहेड़ा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation परमात्मा के भव्यातिभव्य वरघोड़े से गूंजा नगर, च्यवन एवं जन्म कल्याणक महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सागर, प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकला भव्य वरघोड़ा, 56 दिग्कुमारियों की नामकरण संस्कार प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में संपन्न हुआ भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने आचार्य श्री निपुणरत्न सूरीश्वरजी से प्राप्त किया मंगल आशीर्वाद