24 News Update उज्जैन/भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले के काछोला थाना क्षेत्र के 23 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की रविवार को उज्जैन जिले की शिप्रा नदी में लाश मिली। शव दोनों के आपस में साड़ी से बंधे पाए गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। नदी किनारे मिली लावारिस बाइकपुलिस सूत्रों के अनुसार, एक दिन पहले ही नदी किनारे एक लावारिस बाइक बरामद हुई थी। अगले दिन नदी में दोनों के शव मिलने के बाद जांच शुरू की गई। युवक की जेब में मिला आधार कार्ड पुलिस के लिए पहचान का अहम सबूत साबित हुआ।प्रेम-प्रसंग और भागने की कहानीयुवक और नाबालिग लड़की भीलवाड़ा के काछोला थाने के निवासी थे। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच कुछ महीने पहले प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई थी। परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार था, लेकिन लड़की के परिवार ने विरोध किया। इसी कारण दोनों 23 सितंबर को घर से बिना बताए निकल गए थे।पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कारमृतक युवती और युवक के शव महिदपुर थाना क्षेत्र में शिप्रा नदी से बरामद किए गए। महिदपुर थाना पुलिस और रेस्क्यू टीम ने दोनों शवों को बाहर निकाला। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंपे गए और सोमवार को महिदपुर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।पुलिस कार्रवाईकाछोला थाना SHO बालकिशन शर्मा ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने पहले ही 25 सितंबर को किडनैपिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच कोटड़ी डीएसपी को सौंपी गई थी। प्रारंभिक जांच में शवों के साड़ी से बंधे होने के कारण खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।मामले की जांच जारीमहिदपुर थाना पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों का उज्जैन तक का सफर कैसे हुआ और मृतक युवती व युवक ने इस कदम के पीछे क्या वजह थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खरगोन में गरबा करते समय युवती की अचानक मौत, पंडाल में मचा हड़कंप जिला बचाओ संघर्ष समिति ने बालाजी की छतरी से उपखण्ड कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर शाहपुरा को वापस जिला बनाने की मांग का चौथा स्मरण पत्र मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को दिया