24 News Update ओडिशा। ओडिशा के क्योंझर जिले में सोमवार को एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने बैंकिंग व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पटना प्रखंड के मल्लिपसी स्थित Odisha Gramya Bank की शाखा में एक युवक अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, डियानाली गांव निवासी जीतू मुंडा अपनी बहन कालरा मुंडा के बैंक खाते से बीस हजार रुपए निकालना चाहता था। वह कई बार बैंक गया, लेकिन हर बार कर्मचारियों ने खाताधारक को साथ लाने की बात कहकर उसे लौटा दिया। जीतू ने पहले ही अपनी बहन की मृत्यु की सूचना बैंक को दे दी थी, फिर भी उसे प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। हताश होकर जीतू ने अपनी बहन की कब्र से कंकाल निकाला और उसे कंधे पर उठाकर करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंच गया। शाखा परिसर में कंकाल रखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी Kiran Prasad Sahu के अनुसार, युवक अशिक्षित है और कानूनी प्रक्रियाओं से अनभिज्ञ था। उसे नामित व्यक्ति और उत्तराधिकार से जुड़े नियमों की जानकारी नहीं थी, वहीं बैंक कर्मी भी उसे संतोषजनक मार्गदर्शन नहीं दे पाए। पुलिस ने युवक को आश्वासन दिया है कि उसकी बहन के खाते में जमा राशि दिलाने में प्रशासनिक सहायता की जाएगी। बाद में, पुलिस की मौजूदगी में कंकाल को पुनः कब्रिस्तान में दफनाया गया। उल्लेखनीय है कि कालरा मुंडा का निधन 26 जनवरी 2026 को हो गया था। उनके नामित पति और पुत्र का भी पहले ही निधन हो चुका है, ऐसे में जीतू मुंडा ही एकमात्र दावेदार है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए यह राशि जीवनयापन का महत्वपूर्ण सहारा मानी जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुर्जर समाज में नई ऊर्जा: उदयपुर की कामिनी गुर्जर बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष आंध्र प्रदेश में दक्षिण तटीय रेलवे जोन की अधिसूचना, पहली जून 2026 से प्रभावी