उदयपुर, 7 मई। मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma के संभावित उदयपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को झाड़ोल और फलासिया क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर सबसे पहले फलासिया पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कोल्यारी पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के संभावित सभास्थल, चौपाल स्थल एवं आमजन से संवाद के लिए प्रस्तावित स्थानों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने झाड़ोल ब्लॉक की ग्राम पंचायत बीड़ा पहुंचकर वहां भी कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग और आमजन की सुविधाओं से जुड़े बिंदुओं पर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और व्यवस्थाओं में गुणवत्ता तथा सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान समाजसेवी पुष्कर तेली, भंवर सिंह पंवार, शंकरलाल गायरी, उपखंड अधिकारी कपिल कोठारी, विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राजावत, तहसीलदार सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ग्राम रथ अभियान में टीएडी मंत्री खराड़ी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, बोले- आमजन की सुनवाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही बर्दाश्त नहीं वृत्ताधिकारी सूर्यवीर सिंह राठौड़, चेतना भाटी, राजेंद्र जैन सहित कई पुलिस अफसरों के तबादले, देखें,,,उदयपुर संभाग में किसके हुए तबादले…..