उदयपुर, 7 मई। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री Babulal Kharadi ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति की सुनवाई हो तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीएडी मंत्री श्री खराड़ी गुरुवार को झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ग्राम रथ अभियान के तहत ग्राम पंचायत उपला आड़ा और ग्राम पंचायत डैया में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आम जनता की सरकार है, जो गांव, गरीब और जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। प्रशासन को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष Rajendra Singh Rathore ने भी ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, किसान और जरूरतमंद वर्ग के हित में लगातार कार्य कर रही है। जनसुनवाई कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ में लगाई गई सुझाव पेटी के जरिए भी ग्रामीण सीधे अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी पुष्कर तेली, भवानी सिंह पंवार, मुकेश माली, तख्त सिंह सोलंकी, भैरूलाल प्रजापत, भोपाल सिंह शक्तावत, संजय मेहता, नीलम पुरोहित, शेरसिंह सोलंकी सहित क्षेत्र के सरपंच और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पंचायत समिति भींडर की ग्राम पंचायत पाणुंद में आयोजित ग्राम रथ कार्यक्रम में Ramgopal Suthar ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुविवि में एसएफएबी की चक्की पिसिंग चालू है, अब टाइमिंग में कर दिया भेदभाव, लंच ब्रेक तक नहीं मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिला कलक्टर ने झाड़ोल क्षेत्र में तैयारियों का लिया जायजा