उदयपुर। पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस व्यापक सूची में पूरे प्रदेश के 84 अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन किए गए हैं, जिनमें उदयपुर संभाग के कई अहम अधिकारी भी शामिल हैं। मेवाड़-वागड़ के जिलों — उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा और डूंगरपुर — में नई तैनातियों को आगामी कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूची में जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, श्रीगंगानगर और अन्य जिलों में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। कई अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर मुख्यालय, सीआईडी, एसीबी और अनुसंधान शाखाओं में लगाया गया है, जबकि कई नव पदोन्नत अधिकारियों को पहली बार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर की जिम्मेदारी मिली है। तबादला सूची में उदयपुर संभाग के कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर पर बदलाव किए गए हैं। खासतौर पर उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में नए अधिकारियों की नियुक्ति चर्चा का केंद्र बनी हुई है। उदयपुर में ये बदलाव हुएश्रीमती नियति शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल कोटा शहर से पीटीएस मोरवानिया, उदयपुर लगाया गया है। कैलाश चंद, जो एमबीसी खेरवाड़ा उदयपुर में सहायक कमांडेंट व नव पदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थे उन्हें डिप्टी कमांडेंट एमबीसी खेरवाड़ा में ही पदस्थापित किया गया।राजेंद्र सिंह जैन, जो वल्लभनगर उदयपुर में वृत्ताधिकारी नव पदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें कमांडेंट पीटीएस खेरवाड़ा उदयपुर लगाया गया। सूर्यवीरसिंह राठौड़, वृत्ताधिकारी उदयपुर पूर्व (नव पदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व सीआईडी-सीबी जयपुर भेजा गया। चेतना भाटी, जो सीआईडी एसएसबी उदयपुर में उप पुलिस अधीक्षक (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) को सीआईडी एसएसबी मुख्यालय चतुर्थ जयपुर लगाया गया। डूंगरपुर में नए अधिकारीमुकेश सांखला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर से त्वरित अनुसंधान सेल कोटा शहर भेजा गया है। खींव सिंह को एसीबी से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर लगाया गया। चित्तौड़गढ़ में बदलावसरिता सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ से हटाकर कमांडेंट चौथी बटालियन आरएसी जयपुर लगाया गया। मुकुल शर्मा को एसीबी कोटा से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ लगाया गया। अशोक कुमार मीणा को त्वरित अनुसंधान सेल चित्तौड़गढ़ में लगाया गया। राजसमंद ज्ञानेंद्र सिंह राठौड़, वृत्ताधिकारी कुंभलगढ़ राजसमंद (नव पदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) को हाड़ीरानी महिला बटालियन का डिप्टी कमांडेंट बना अजमेर भेजा गया।बांसवाड़ा संदीप सिंह, वृत्ताधिकारी बागीदौरा बांसवाड़ा (नव पदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) को बनाकर कमांडेंट आरपीटीसी किशनगढ़ लगाया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिला कलक्टर ने झाड़ोल क्षेत्र में तैयारियों का लिया जायजा चार दिन थम सकती है बैंकिंग रफ्तार: मई के आखिरी सप्ताह में एसबीआई कर्मचारियों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, हड़ताल की चेतावनी