24 News Udpate सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। तहसीलदार डॉ. रमेशचंद्र वडेरा ने शुक्रवार को नगर पालिका सागवाड़ा के अधिशासी अधिकारी पद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। विभागीय आदेशों के तहत उन्हें उनके नियमित दायित्वों के साथ नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के रिक्त पद का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।शुक्रवार को डॉ. वडेरा ने विधिवत रूप से पदभार संभालते हुए नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा की। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने नगर पालिका कार्मिकों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाया जाए।डॉ. वडेरा ने स्पष्ट कहा कि आमजन को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सरल और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील भी की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंजनशाला प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, लूट सहित कई मामलों में थे फरार