24 News Update सागवाड़ा, 1 मई (जयदीप जोशी)। नगर में आयोजित अंजनशाला प्रतिष्ठा महोत्सव का अंतिम दिवस गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। पूरे नगर में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। दूर-दराज़ से पहुंचे श्रद्धालुओं ने महोत्सव में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। मंदिर कमेटी के अतुल सारगिया ने बताया कि प्रतिष्ठाचार्य हितेश भैया ने आचार्य भगवान मृदुरत्न सागर के सान्निध्य एवं निर्देशन में प्रातः साढ़े आठ बजे प्रतिष्ठा विधि प्रारंभ करवाई। आचार्य गुरुदेव के मुखारविंद से मंत्रोच्चार के बीच शुभ मुहूर्त, शुभ लग्न एवं शुभ नवमांश में लाभार्थी श्रद्धालुओं द्वारा परमात्मा, गुरुमूर्ति, ध्वजदंड एवं कलश की विधिवत प्रतिष्ठा एवं स्थापना की गई। इस अवसर पर अष्टोत्तरशत महाशांति स्नात्र विधान भी अत्यंत श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात समाजजनों की एक विशाल धर्मसभा आयोजित हुई। धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने धर्म प्रभावना का संदेश देते हुए जीवन में सदाचार, संयम और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान श्रीसंघ द्वारा गुरुदेव एवं साध्वी भगवंत के समक्ष पूरे महोत्सव में अनजाने में हुई किसी भी त्रुटि के लिए विनम्र क्षमायाचना की गई। महोत्सव में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, इंदौर, मध्यप्रदेश एवं गुजरात सहित विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सागवाड़ा पहुंचे और आयोजन में सहभागी बने। धर्मसभा के दौरान समाज के अनेक प्रतिष्ठित जनों, मंडलों एवं सेवाभावी सदस्यों का सम्मान अभिनंदन पत्र भेंट कर किया गया। आयोजन ने धार्मिक आस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ समाज में एकता, सहयोग और समर्पण की भावना को भी सशक्त किया। इस अवसर पर समाज के सेठ महेश नोगामिया, ट्रस्टी राजेंद्र पंचोरी, दिनेश मेहता, बादामीलाल मेहता, कन्हैयालाल मेहता, मंदिर कमेटी अध्यक्ष कांतिलाल सारगिया, प्रतिष्ठा कमेटी अध्यक्ष प्रद्युम्न सारगिया, सचिव अनिल सारगिया, हर्षित सारगिया, आशीष गांधी, चंद्रशेखर संघवी, राहुल मेहता, अनोखीलाल गांधी, पूरण सारगिया, रोहित, संजय पोरवाल, चिराग, अर्पित, नीरज संघवी, शरद बोबड़ा, संतोष गलालिया, हितेंद्र, आशीष, दीपक सारगिया, शीतल, लीना, शीला सारगिया, स्नेहलता, सुलोचना, आशा, दिशानी शाह, कल्पना, वनिता शाह, लीला सारगिया, प्रेरणा शाह, मोनिका बेन, श्वेता, दिग्वी, राखी, प्रियंका, रीना, उर्वशी सारगिया सहित नाकोड़ा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीषण गर्मी में सेवा का संकल्प, तनेश्वर महादेव मंदिर में ठंडाई वितरण, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद तहसीलदार डॉ. रमेशचंद्र वडेरा ने संभाला नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार