उदयपुर। लेकसिटी में घूमने आए हरियाणा के पर्यटक की कार से लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस चोरी करने के मामले में सूरजपोल पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की पिस्टल, दोनों मैगजीन और सभी 20 कारतूस बरामद कर लिए हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी नगर पूर्व छवि शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सूरजपोल कमलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, सोनीपत (हरियाणा) निवासी ओमप्रकाश चौधरी पुत्र भीमसिंह चौधरी उदयपुर घूमने आए थे। वे भटियानी चौहट्टा स्थित होटल मनोर में ठहरे हुए थे। 12 नवंबर को होटल की पार्किंग में खड़ी उनकी कार से डैशबोर्ड में रखी लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 20 कारतूस चोरी हो गए। इस संबंध में 13 नवंबर को सूरजपोल थाने में प्रकरण संख्या 399/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान विशेष टीम ने घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। साथ ही गाइड, होटल कर्मचारियों और टैक्सी चालकों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 17 नवंबर को बलीचा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी जयप्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पेशे से टैक्सी चालक है। वह 12 नवंबर को सूरत (गुजरात) से पर्यटकों को लेकर उदयपुर आया था। इसी दौरान होटल मनोर की पार्किंग में खड़ी ओमप्रकाश चौधरी की कार को साइड में लगाने के बहाने उसने चाबी ली और डैशबोर्ड में रखी पिस्टल, दो मैगजीन और 20 कारतूस चुरा लिए। इसके बाद वह उदयपुर से फरार हो गया।गिरफ्तार आरोपी जयप्रताप सिंह पुत्र मनोज सिंह, निवासी धनपुर, थाना फतनपुर, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) है। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी के साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी कार्रवाई की है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह, सहायक उप निरीक्षक शरीफ खान, कांस्टेबल भावेश गुर्जर (नंबर 98) और कांस्टेबल कृष्णपाल सिंह (नंबर 2109) शामिल थे। पुलिस के अनुसार, चन्द्रभान सिंह और भावेश गुर्जर की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में पहली बार मिली पीलू की दुर्लभ प्रजाति, सफेद रंग के होते हैं इसके रसीले फल जयसमंद से उदयपुर तक बदलेगी जर्जर पेयजल लाइन, 11.83 करोड़ मंजूर; शहर की कॉलोनियों को भी मिलेगी राहत