उदयपुर में पेयजल आपूर्ति का दबाव सुधारने और बार-बार होने वाले लीकेज से पानी की बर्बादी रोकने के लिए जयसमंद से शहर तक आने वाली मुख्य पाइपलाइन बदली जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने 11.83 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसके अलावा शहर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में पुरानी पाइपलाइन बदलने और नई लाइन बिछाने के लिए 5 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। कार्य को तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

शहर विधायक ताराचंद जैन के प्रयासों के बाद मिली इस स्वीकृति से पेयजल व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। हाल ही में विधायक और जलदाय विभाग के अधिकारियों के बीच हुई समीक्षा बैठक में शहर की जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई थी। इसमें सामने आया कि जयसमंद से उदयपुर तक आने वाली मुख्य पाइपलाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह लीकेज के कारण बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है और शहर में पर्याप्त दबाव से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।

विधायक जैन ने इस समस्या को राज्य सरकार, जलदाय मंत्री और विभागीय अधिकारियों के समक्ष उठाया। मुख्यमंत्री और जलदाय मंत्री से मुलाकात कर उन्होंने मुख्य पाइपलाइन बदलने की आवश्यकता बताई। विभागीय अधिकारियों के तकनीकी आकलन के बाद सरकार ने 11.83 करोड़ रुपए की मंजूरी दी। नई पाइपलाइन पुराने के मुकाबले अधिक व्यास की होगी, जिससे पानी की आपूर्ति का दबाव बेहतर होने की उम्मीद है।

इन कॉलोनियों में भी बिछेगी नई लाइन

मुख्य पाइपलाइन के अलावा शहर की कई कॉलोनियों में भी पेयजल व्यवस्था सुधारी जाएगी। इसके लिए स्वीकृत 5 करोड़ रुपए की राशि से भोपा मगरी, जल विहार कॉलोनी सेक्टर-3, ऋषि नगर सेक्टर-3, समता नगर सेक्टर-3, नाकोड़ा नगर सेक्टर-3, शिव कॉलोनी सेक्टर-6, फतेहपुरा चौराहे के पीछे महालक्ष्मी नगर, मीरा होटल के पास सरदारपुरा की गली, बड़ी टीबी हॉस्पिटल के पास का क्षेत्र और चित्रकूट नगर में पुरानी पाइपलाइन बदली जाएगी अथवा जरूरत के अनुसार नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading