24 News Update उदयपुर। विश्व प्रसिद्ध फतहसागर की पाल पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में हुए 126 सूर्यनमस्कार महाआयोजन में महज 7 वर्षीय बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा ने लगातार 126 सूर्यनमस्कार चक्र पूर्ण कर हजारों योग साधकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके शानदार प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, पतंजलि योग समिति उदयपुर, सुकृपा फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य सेतु के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस नि:शुल्क महाआयोजन में सूर्याक्ष शर्मा ने मंच से योग का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और अनुशासन का परिचय दिया। अल्पायु में योग के प्रति उनके समर्पण को देखकर मुख्य अतिथि एवं पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) वार सिंह ने मंच पर उन्हें गोद में उठाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में उत्कृष्ट योग सेवा के लिए बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा का उपरणा, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। उन्हें सम्मानित करने वालों में सहायक निदेशक आयुर्वेद एवं नोडल अधिकारी डॉ. भानुकुमार जैन, सहायक नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य शोभालाल औदीच्य, आयुर्वेद चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. विष्णु बंशीवाल, इंडियन योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश पालीवाल, सुकृपा फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्णा पालीवाल, पतंजलि योग समिति के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मुकेश पाठक, योग समन्वयक योगी अशोक जैन तथा स्वास्थ्य सेतु के वरिष्ठ योगाचार्य पूरण सिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्यजन शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 21 जून को गांधी ग्राउंड स्थित भंडारी दर्शक मंडप में आयोजित जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी सूर्याक्ष शर्मा को उत्कृष्ट योग प्रदर्शन के लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया था।सिर्फ सात वर्ष की उम्र में योग के प्रति समर्पण और हजारों लोगों के सामने मंच से 126 सूर्यनमस्कार करने की उपलब्धि ने सूर्याक्ष शर्मा को शहर में विशेष पहचान दिलाई है। उनकी इस उपलब्धि को उदयपुर के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।सूर्याक्ष शर्मा, योगाचार्य दंपती मनिता शर्मा और जिग्नेश शर्मा के पुत्र हैं तथा सेंट्रल एकेडमी विद्यालय, हिरण मगरी सेक्टर-5 में कक्षा द्वितीय के विद्यार्थी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर योग जगत और शहरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आधी रात सड़क पर लेपर्ड से सामना, कार रोककर बचाई जान; उदयपुर में फिर बढ़ी दहशत मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला का शपथग्रहण एवं भामाशाह सम्मान समारोह 5 को