24 News Update नाथद्वारा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना श्रीनाथजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलो गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार कार्रवाई उपली ओड से खमनोर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निगरानी के दौरान तीन संदिग्ध युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 8 किलो गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरीश ओड, देवीलाल गमेती और विशाल सेन के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिस को लंबे समय से नाथद्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर विशेष निगरानी रखी गई और योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई अंजाम दी गई।पुलिस अब आरोपियों से गांजे की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले की जांच देलवाड़ा थाना अधिकारी भंवरलाल को सौंपी गई है, जो मादक पदार्थ के स्रोत और पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उपजिला अस्पताल परिसर में बना कबाड़खाना, वर्षों से खड़े सरकारी वाहनों के नीचे फैली गंदगी कार में एसी चलाकर सोए बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, दो दिन बाद बंद गाड़ी में मिला शव; दम घुटने की आशंका