उदयपुर, 14 जून। ग्रीष्मकालीन अवकाश को रचनात्मक और उपयोगी बनाने के उद्देश्य से पूज्य श्री बिलोचिस्तान पंचायत एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शक्ति नगर स्थित सनातन मंदिर परिसर में आयोजित 15 दिवसीय ‘समर फिएस्टा’ का सफल समापन हुआ। इस दौरान बच्चों, युवाओं और महिलाओं के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखते हुए स्वास्थ्य, फिटनेस, रचनात्मकता, ब्यूटी, कुकिंग और कला से जुड़ी विभिन्न प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। श्री बिलोचिस्तान पंचायत की महासचिव विजय आहूजा ने बताया कि फिटनेस श्रेणी के अंतर्गत आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का संचालन डॉ. गुनीत मोंगा ने किया, जिसमें करीब 65 प्रतिभागियों ने योग और स्वास्थ्य संबंधी अभ्यास सीखे। वहीं मीनाक्षी भेरवानी के मार्गदर्शन में आयोजित हुला हूप (Hula Hoop) प्रशिक्षण में 90 प्रतिभागियों ने भाग लेकर फिटनेस के नए आयामों से परिचय प्राप्त किया। श्री सनातन धर्म सेवा समिति के मनीष डेम्बला ने बताया कि ब्यूटी एवं वेलनेस कार्यशाला में मेकअप, स्किन केयर और सौंदर्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस सत्र का संचालन मीता खतूरिया, काशिश लालवानी, सान्या तलरेजा, मीनाक्षी कस्तूरी, भाव्या जेटवानी और नेहल ने किया, जिसमें 150 प्रतिभागियों ने आधुनिक सौंदर्य एवं देखभाल तकनीकों की जानकारी हासिल की। श्री बिलोचिस्तान पंचायत के अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी ने बताया कि कुकिंग एवं बेकिंग कार्यशालाओं को भी प्रतिभागियों का भरपूर प्रतिसाद मिला। रश्मि किशोर द्वारा आयोजित केक मेकिंग प्रशिक्षण में 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जबकि वंदना कामरा ने मठरी और टोशा बनाने का प्रशिक्षण देकर 90 प्रतिभागियों को पारंपरिक व्यंजनों की बारीकियां सिखाईं। इसके अलावा उर्मी वरलानी के निर्देशन में आयोजित चॉकलेट मेकिंग कार्यशाला में 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और करण मदवानी द्वारा संचालित मॉकटेल्स प्रशिक्षण में 70 प्रतिभागियों ने भागीदारी निभाई। श्री सनातन धर्म सेवा समिति के नरेंद्र खतूरिया ने बताया कि बच्चों के बौद्धिक और रचनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए विशेष क्रिएटिव लर्निंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीनाक्षी कस्तूरी, विनीता जैन, अंशु पाहूजा, ईशा पारीक और मयंक कालरा ने किया, जिसमें 160 बच्चों ने भाग लेकर विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारा। कला और मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित डांस कार्यशाला का संचालन रिया आहूजा ने किया। इस प्रशिक्षण में 105 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया और नई तकनीकों को सीखा। आयोजकों के अनुसार समर फिएस्टा का मूल उद्देश्य प्रतिभागियों में व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक सोच, स्वास्थ्य जागरूकता और व्यावहारिक कौशल का विकास करना था। 15 दिनों तक चले इस आयोजन को बच्चों, युवाओं, महिलाओं और अभिभावकों का भरपूर समर्थन मिला। प्रतिभागियों ने इसे सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को मंच देने वाला प्रभावी प्रयास बताया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के नियमित आयोजन की अपेक्षा जताई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रतिभाओं का सम्मान और सामाजिक एकता का संगम: सालवी (बुनकर) समाज के समारोह में 72 मेधावी विद्यार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन, परिचय सम्मेलन में 20 युवक-युवतियों ने लिया भाग