24 News Update उदयपुर, 15 जून। माकपा की गोगुंदा तहसील कमेटी की भानपुरा में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब शासन, समाज और व्यवस्था साथ नहीं देती, तब लाल झंडा संघर्षरत लोगों का सहारा बनता है। बैठक में क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक और आदिवासी मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी ने कहा कि वर्तमान दौर में निराशा के माहौल के बीच लाल झंडा ही लोगों के लिए उम्मीद की किरण है। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से आमजन अपनी समस्याओं के समाधान और अधिकारों की लड़ाई लड़ सकते हैं।
जिला सचिव मंडल सदस्य गुमान सिंह राव ने भाजपा और कांग्रेस पर क्षेत्र की जनता की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि अब गरीब और वंचित वर्ग अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष का रास्ता अपना रहा है। उन्होंने जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने के प्रयासों का विरोध करते हुए व्यापक एकता पर जोर दिया।
आदिवासी जन अधिकार एका मंच के जिला अध्यक्ष हाकरचंद खराड़ी ने आदिवासी समुदाय के अधिकारों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वन अधिकार और भूमि संबंधी मामलों में आदिवासियों को पर्याप्त लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने आदिवासी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए संगठित आंदोलन की आवश्यकता बताई।
उदयपुर शहर सचिव हीरालाल सालवी ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में बीमारियों के बावजूद उपचार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
तहसील सचिव श्रवण ने शिक्षित आदिवासी युवाओं के सामने रोजगार संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसरों की कमी के कारण युवा भटकने को मजबूर हैं और उनके भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
किसान नेता कानाराम ने जंगल और आदिवासी समुदाय के संबंधों पर चर्चा करते हुए कहा कि विकास योजनाओं में स्थानीय समुदायों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण गरासिया ने जनगणना में आदिवासी वर्ग के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग दोहराई।

बैठक की अध्यक्षता जनजीतराम और वरदाराम ने की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर बाबू, तुलसी भाई, लाल दास महाराज सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सायरा में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत गांव-गांव और घर-घर जाकर आदिवासी समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का अभियान भी चलाया जाएगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading