उदयपुर, 14 जून। सालवी (बुनकर) समाज साठ खेड़ा, खेरोदा चौकी, उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को राजस्थान कृषि महाविद्यालय सभागार, हनुमान मंदिर के पास, सूरजपोल में प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं अविवाहित युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। शिक्षा, रोजगार, खेल और सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न चोखलों के प्रतिनिधियों और वरिष्ठजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा तथा राजस्थान विद्यापीठ संस्थान के कुलगुरु प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत रहे। समारोह की अध्यक्षता सालवी समाज अध्यक्ष नारायण लाल सलाया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सचिव जगदीश चौहान, कोषाध्यक्ष हीरालाल डोडिया, पूर्व तहसीलदार शंकरलाल सोनार्थी तथा अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष कोदारलाल बुनकर मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद संतोष परिहार ने भजनों के माध्यम से श्रीगणेश एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर समारोह को आध्यात्मिक स्वर प्रदान किया। 72 मेधावी विद्यार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह में वर्ष 2025-26 की दसवीं, बारहवीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 72 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा राजकीय एवं केंद्रीय सेवाओं में चयनित 12 युवाओं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले 15 खिलाड़ियों, स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने वाले 5 समाजजनों तथा एमबीबीएस एवं अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले 5 विद्यार्थियों को भी मेडल, उपरणा, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के माध्यम से समाज का नाम रोशन करने का संदेश दिया तथा समाज द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की इस पहल की सराहना की। परिचय सम्मेलन में 20 युवक-युवतियों ने साझा किया अपना परिचय सम्मान समारोह के बाद आयोजित अविवाहित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 20 प्रतिभागियों ने मंच पर आकर अपनी शिक्षा, पारिवारिक पृष्ठभूमि और भविष्य की योजनाओं का परिचय समाज के समक्ष प्रस्तुत किया। इस पहल को सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। विभिन्न चोखलों के पदाधिकारियों और वरिष्ठजनों की रही सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम में मोडी चोखला के अध्यक्ष सोहनलाल परमार सहित दुर्गालाल बाबरिया, रामलाल डोली, शोभालाल सलाया, शंकरलाल डोली, चुन्नीलाल आंबारोती, उमाशंकर सोनार्थी, महेंद्र आंबारोती, किशनलाल सलाया, नारायणलाल दईवाल, अम्बालाल दईवाल, केशूलाल पड़ियार, शंभूलाल पड़ियार, लक्ष्मीलाल चौहान, गणेश दईवाल और प्रकाश चौहान सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। खेरोदा चोखला से रोशनलाल पचलोड़, किशन गोजा, रंजीत गोजा, शेनमल लड़ौती, ललित परमार और प्रेमजी सलाया सहित कई प्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई। मेड़ता चोखला का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष सुरेंद्र होर के नेतृत्व में वेणीराम खांदेला, मितेश रायकवाल, शांतिलाल डोडिया, देवीलाल पचलोड़, गणेश डोडिया, घनश्याम रायकवाल, मांगीलाल डोडिया, धरमचंद लड़ौती, जगन्नाथ खांदेला, वजेराम डोडिया, गंगाराम परमार, रविशंकर पचलोड़, गोपाल खांदेला, हुकमीचंद पचलोड़, श्यामलाल होर, गणेश पचलोड़ और आशुतोष पचलोड़ ने किया। कुराबड़ चोखला के अध्यक्ष गणेशलाल मनौती के साथ शंकरलाल सोनार्थी, मोहनलाल दसिया, रमेश मनौती, अंबालाल मनौती, उदयलाल मनौती, ललित पिछोलिया, गणेशलाल पिछोलिया, भंवरजी पड़ियार, भेरूलाल पड़ियार और नरेंद्र मनौती मौजूद रहे। गिर्वा चोखला से सचिव तेजपाल पिछोलिया सहित अंबालाल दसिया, फतेहलाल पिछोलिया, तुलसीराम पिछोलिया और परसराम पिछोलिया ने भाग लिया। गवाड़ी चोखला का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष विनोद सोलंकी ने किया। उनके साथ रामचंद्र गोजा, शंभूलाल परमार, खुमाणलाल परमार, डॉ. कमल परमार, सूर्यप्रकाश उलीचा और अमृतलाल लड़ौती भी समारोह में उपस्थित रहे। समाज की एकजुटता का दिया संदेश समारोह का संचालन कोमल सालवी, गणेश डोडिया और तेजपाल पिछोलिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में समाज अध्यक्ष नारायण लाल सलाया ने केंद्रीय कार्यकारिणी, सभी चोखला अध्यक्षों, प्रतिनिधियों, भामाशाहों, समाजजनों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा और सामाजिक संगठन की ताकत से ही समाज निरंतर प्रगति की ओर बढ़ सकता है। समापन के बाद सभी अतिथियों और समाजजनों के लिए स्नेहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का परिचय दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दहेज केस की जांच करने जयपुर आई बेंगलुरु पुलिस की महिला एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रेप होते ही महिला एसआई का बढ़ गया रक्तचाप!! समर फिएस्टा बना प्रतिभाओं का मंच: 15 दिन में योग से लेकर बेकिंग और डांस तक, सैकड़ों प्रतिभागियों ने निखारे हुनर