24 News Update उदयपुर। राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय, मेनपुरिया (पंचायत समिति भीण्डर) में बुधवार को भामाशाह मदनलाल बोकड़िया (निवासी खेरोदा) ने विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित कर शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की मिसाल पेश की। इस दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को कॉपियां, पेन, पेंसिल, इरेजर और शार्पनर वितरित किए गए।विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक के 60 तथा कक्षा 6 से 8 तक के 50, कुल 110 विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री प्रदान की गई। सामग्री मिलने पर विद्यार्थियों ने खुशी जताई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक गिरिराज सिंह राजावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा में सामाजिक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाजसेवी मदनलाल बोकड़िया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होते हैं और उनका मनोबल बढ़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विद्यालय को इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा।कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक सुरेशचंद्र मेनारिया ने भी विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षक जैरश मेनारिया, रामस्वरूप जाट, सुशील कुमार, मनीष कुमार, उदयलाल, ललिता चौधरी तथा श्रीमती जेबा परवीन भी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने भामाशाह मदनलाल बोकड़िया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह सहयोग विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है और समाज के अन्य लोगों को भी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पोस्टमैन की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे ग्राहक, एटीएम कार्ड लौटने पर 118 रुपए का फटका राजस्थान जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का समापन: विधि सनाढ्य ने फिर जीता स्वर्ण, जयपुर बना जनरल चैंपियन