24 News update उदयपुर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में डाक वितरण व्यवस्था में लापरवाही से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर डाक नहीं पहुंचने के कारण बैंक के एटीएम कार्ड, चेक बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित विभिन्न सरकारी दस्तावेज लोगों तक नहीं पहुंच रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक, मानसिक और प्रशासनिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।इसी मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल और जिला अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक (आईएएस) अक्षय गाडेकर को ज्ञापन सौंपकर डाक वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई मामलों में पोस्टमैन संबंधित व्यक्ति के घर तक पहुंचे बिना ही पता अपूर्ण बताकर एटीएम कार्ड वापस बैंक भेज देते हैं। इसके बाद जब ग्राहक बैंक पहुंचकर कार्ड प्राप्त करता है तो बैंक उससे 118 रुपए का शुल्क लेकर नया एटीएम कार्ड जारी करता है। संगठन का कहना है कि पोस्टमैन की लापरवाही का आर्थिक दंड निर्दोष ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है। शास्त्री सर्किल से होगी शहर की डाक की मॉनिटरिंगप्रवर अधीक्षक अक्षय गाडेकर ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उदयपुर शहर की डाक वितरण व्यवस्था को शास्त्री सर्किल से संचालित करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पत्र, एटीएम कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज समय पर संबंधित व्यक्ति के घर तक पहुंचाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सभी पोस्टमैन को निर्धारित पते पर डाक पहुंचाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यदि इसके बावजूद कोई कर्मचारी लापरवाही करता है और इसकी शिकायत विभाग के संज्ञान में आती है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में हरीशंकर तिवारी, करण सिंह कटारिया, फतेहलाल पारिक, जयप्रकाश भावसार और अशोक शर्मा भी शामिल रहे। इसकी जानकारी ग्राहक पंचायत के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला वॉलंटियर्स संवाद एवं महिला सम्मान समारोह में एसपी डॉ. अमृता बोलीं- महिला सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी 110 विद्यार्थियों को बांटी अध्ययन सामग्री, विद्यालय परिवार ने किया सम्मान, जताया आभार