उदयपुर | 8 जुलाई

राजस्थान तैराकी संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय राजस्थान जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन भी उदयपुर की विधि सनाढ्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियो

गिता में जयपुर, सीकर, उदयपुर और जोधपुर के तैराकों का दबदबा रहा, जबकि जनरल चैंपियनशिप का खिताब जयपुर ने जीता।

समापन समारोह में महेंद्रनाथ चौहान, जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, राजस्थान तैराकी संघ के सचिव विनोद सनाढ्य, एडवोकेट मनीष श्रीमाली, रमेश शेरा और समाजसेवी राजेंद्र खत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए।

जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया। वहीं राजस्थान तैराकी संघ के सचिव विनोद सनाढ्य ने कहा कि राजस्थान में तैराकी का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य का नाम रोशन करेंगे।

प्रमुख परिणाम

400 मीटर फ्री स्टाइल (ग्रुप प्रथम)

बालक: प्रथम नमन गहलोत (जोधपुर), द्वितीय नवीन भादू (बीकानेर), तृतीय गौरांग मोदी (जयपुर)।

बालिका: प्रथम रिद्धिमा सिंह (उदयपुर), द्वितीय कुलसिरत कौर (उदयपुर), तृतीय स्वस्ति कंवर (भीलवाड़ा)।

ग्रुप द्वितीय स्पर्धाएं

  • बालक: प्रथम हिमांशु शर्मा (सीकर), द्वितीय गगन मीणा (उदयपुर), तृतीय विधान सनाढ्य (उदयपुर)।
  • दूसरी स्पर्धा में प्रथम सृजन सिंह (टोंक), द्वितीय प्रखर शर्मा (जयपुर), तृतीय गगन मीणा (जयपुर)।
  • बालिका: प्रथम रितिका खाटा (धौलपुर), द्वितीय मिष्ठी शर्मा (भीलवाड़ा), तृतीय मान सांची कौर (उदयपुर)।

200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (IM)

बालक: प्रथम साहिल गुप्ता (जयपुर), द्वितीय बलराम (सीकर), तृतीय नमन गहलोत (जोधपुर)।

बालिका: प्रथम रितिका खाटा (धौलपुर), द्वितीय दक्षिणा जोशी (टोंक), तृतीय कृष्णा सियाग (जोधपुर)।

100 मीटर बैक स्ट्रोक

बालक (ग्रुप प्रथम): प्रथम कृष्णादित्य सिंह (जयपुर), द्वितीय गौरांग मोदी (जयपुर), तृतीय कुशाल सिंह हाड़ा (कोटा)।

बालिका: प्रथम कुंकुम मल्होत्रा, द्वितीय सुमन मीणा (भीलवाड़ा), तृतीय विद्या कुमारी (भीलवाड़ा)।

ग्रुप द्वितीय बालक: प्रथम अभिराज (सीकर), द्वितीय लोकेन्द्र सिंह (भीलवाड़ा), तृतीय प्रखर शर्मा (जयपुर)।

बालिका: प्रथम दक्षिणा जोशी (टोंक), द्वितीय निधि दहिया (सीकर), तृतीय हिरल शर्मा (जयपुर)।

50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक

बालिका: प्रथम परी (कोटा), द्वितीय काव्या (राजसमंद), तृतीय कुमकुम (जयपुर)।

बालक (ग्रुप द्वितीय): प्रथम रुद्र प्रताप (जोधपुर), द्वितीय मान सिंह (सीकर), तृतीय कुणाल सनाढ्य (राजसमंद)।

50 मीटर बटरफ्लाई

बालिका: प्रथम कृष्णा सियाग (जोधपुर), द्वितीय विधि सनाढ्य (उदयपुर), तृतीय निधि दहिया (सीकर)।

दूसरी स्पर्धा में विधि सनाढ्य (उदयपुर) ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि साक्षी सामोटा (सीकर) दूसरे और प्रियंका कछावा तीसरे स्थान पर रहीं।

50 मीटर फ्री स्टाइल

बालक (ग्रुप प्रथम): प्रथम शौर्यवीर सिंह (जयपुर), द्वितीय कृष्णादित्य (जयपुर), तृतीय पृथ्वीराज (जोधपुर)।

बालक (ग्रुप द्वितीय): प्रथम अभिराज (सीकर), द्वितीय हिरम उत्तम (जयपुर), तृतीय लोकेन्द्र सिंह (भीलवाड़ा)।

बालिका: प्रथम कृष्णा सियाग (जोधपुर), द्वितीय कनक (जयपुर), तृतीय गगन कुमारी (टोंक)।

एक अन्य स्पर्धा में शौर्यवीर सिंह (जयपुर) प्रथम, कृष्णादित्य द्वितीय और आदित्य लक्षकार (भीलवाड़ा) तृतीय रहे। वहीं दूसरी स्पर्धा में अभिराज (सीकर) प्रथम, हिमांशु (सीकर) द्वितीय तथा हिरम उत्तम आदित्य उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहे।

व्यक्तिगत चैंपियन

  • बालक ग्रुप प्रथम: नवीन भादू (बीकानेर)
  • बालक ग्रुप द्वितीय: अभिराज (सीकर) एवं सृजन सिंह (टोंक)
  • बालिका ग्रुप प्रथम: हारिका अलग (जयपुर)
  • बालिका ग्रुप द्वितीय: रितिका खाटा

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर राजस्थान तैराकी संघ और राजसमंद जिला तैराकी संघ ने जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल का स्वागत किया। समापन अवसर पर विनोद सनाढ्य ने तकनीकी अधिकारियों, कोच, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में तैराकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन लगातार किए जाते रहेंगे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading