24 News Update उदयपुर। भीण्डर पंचायत समिति के बग्गड़ क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवी का तालाब में 8 सितंबर को जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उदयपुर निवासी मदन लाल बोकड़िया की ओर से विद्यालय के गरीब विद्यार्थियों को लेखन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई। स्टेशनरी सामग्री मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। बच्चों ने दानदाता मदन लाल बोकड़िया के प्रति आभार जताया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजमल मेहता ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने बोकड़िया के सेवा भाव की सराहना करते हुए विद्यालय में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि समाज के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यालय परिवार की ओर से मदन लाल बोकड़िया का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया तथा भविष्य में भी इसी तरह विद्यार्थियों और विद्यालय के सहयोग के लिए जुड़े रहने की अपेक्षा जताई गई। विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन मिलते हैं और उनमें आगे बढ़ने का उत्साह पैदा होता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की झीलों में को देव—आस : आज से अकोदड़ा-मादड़ी बांधों से पिछोला-फतहसागर में होगा अपवर्तन इस्कॉन कोवे में 18 से 20 सितंबर तक राधाष्टमी महोत्सव, बालिकाओं के लिए ‘वृंदावन डायरी’ रहेगा खास आकर्षण