24 News update उदयपुर। इस मानसून सीजन में पिछोला और फतहसागर झील में पानी की आवक कम रहने के बीच उदयपुर शहर की पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जल संसाधन विभाग ने देवास प्रथम और द्वितीय से पानी झीलों में पहुंचाने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार देवास प्रथम एवं द्वितीय के अकोदड़ा और मादड़ी बांधों में उपलब्ध पानी को पिछोला तथा फतहसागर झील में अपवर्तित किया जाएगा। इसके लिए 17 सितंबर की तारीख तय की गई है। जल संसाधन विभाग उदयपुर की ओर से 16 सितंबर को जारी आदेश में बताया गया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता की ओर से वर्तमान वर्षा ऋतु में पिछोला और फतहसागर में पानी की आवक नगण्य रहने के कारण शहर की पेयजल मांग की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए देवास प्रथम और द्वितीय से पानी अपवर्तित करने का अनुरोध किया गया था। इसी के क्रम में उपलब्ध जल को दोनों झीलों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है।
विभाग ने इस जल अपवर्तन के मद्देनजर सिसारमा नदी और नांदेश्वर टैंक के बहाव क्षेत्र में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। आदेश में कहा गया है कि जल प्रवाह के दौरान लोग नदी-नालों से दूर रहें और अपने मवेशियों को भी बहाव क्षेत्र से दूर रखें, ताकि किसी तरह की जनहानि या अन्य नुकसान की स्थिति पैदा न हो।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading