24 News Update उदयपुर। श्रीराधारानी के प्राकट्य दिवस राधाष्टमी के अवसर पर मोहनपुरा चिरवा स्थित श्री श्री राधा गिरिधारी इस्कॉन कोवे मंदिर में 3 दिवसीय राधाष्टमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत 18 सितंबर से होगी, जबकि 20 सितंबर को मंदिर परिसर में मुख्य उत्सव होगा। इस दौरान कथा, कीर्तन, अभिषेक, छप्पन भोग और महाप्रसाद सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर मदन गोविंद प्रभु ने बताया कि राधाष्टमी महोत्सव के तहत वृंदावन से श्रीमद्भागवतम के मर्मज्ञ वक्ता रमाकांत प्रभु उदयपुर पहुंचेंगे। वे 18 और 19 सितंबर को शाम 6:30 से 8:30 बजे तक 66, पोलोग्राउंड, बाठेड़ा हाउस के सामने राधाष्टमी कथा एवं प्रवचन करेंगे। कथा में राधारानी से संबंधित विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।
महोत्सव का मुख्य आयोजन 20 सितंबर रविवार को सुबह 10 बजे मोहनपुरा चिरवा स्थित श्री श्री राधा गिरिधारी इस्कॉन कोवे मंदिर में होगा। यहां भव्य कीर्तन के साथ पंचामृत अभिषेक और पुष्प अभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा तथा भक्तों के लिए महाप्रसादम की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर वर्षभर विभिन्न सेवाकार्यों में सक्रिय रहने वाले भक्तों का सम्मान भी किया जाएगा।
राधाष्टमी के दिन शाम को 66, पोलोग्राउंड में 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए विशेष कार्यक्रम ‘वृंदावन डायरी’ आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम महोत्सव का विशेष आकर्षण रहेगा। इसके बाद राधारानी सत्संग का आयोजन होगा। आयोजकों ने बताया कि 20 सितंबर को भक्तों की सुविधा के लिए आरके सर्कल से इस्कॉन कोवे मंदिर तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालुओं से राधारानी की प्रसन्नता के लिए अपने घर से भोग लेकर महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया गया है। अधिक जानकारी के लिए मदन गोविंद प्रभु से 7340057678 और डॉ. बालकृष्ण शर्मा से 9414162377 पर संपर्क किया जा सकता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading