24 News Update उदयपुर, 17 सितम्बर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजविभाग ने प्रदेश में जिला और उपखण्ड स्तर पर होने वाली सीटों की आरक्षण लॉटरी की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में राज्य सरकार आगामी 15 नवंबर 2026 तक पंचायती राज संस्थाओं की पूरी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगा राम द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, जिला परिषद के जिला प्रमुख पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण पहले ही 13 अगस्त 2026 को पूरा किया जा चुका है। अब इसी क्रम में आगामी 23 सितंबर 2026 को जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके ठीक अगले दिन, यानी 24 सितंबर 2026 को उपखण्ड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी ।इस संबंध में विभाग ने राज्य के समस्त जिला कलेक्टर्स और उपखण्ड अधिकारियों को समय पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फतहनगर के चेयरमैन चुनाव में हुई नौकरशाही की एंट्री, प्रभावशाली लोगों के इशारे पर नोटिस—नोटिस का खेला शुरू, लोगों में भारी आक्रोश निर्माण जीवन को संवारता है, अहंकार लंका को भी राख कर देता है : प्रशांत अग्रवाल