24 News update उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना प्रभारी दलपत सिंह राठौड़ (50) का बुधवार सुबह अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। ड्यूटी पर रवाना होने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल एमबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने काफी देर तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। उनके निधन की खबर से उदयपुर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

आदिवासी रैली की ड्यूटी पर जाना था, रास्ते में बिगड़ी तबीयत
हाथीपोल थाना प्रभारी राजू देवी ने बताया कि बुधवार सुबह मोहता पार्क में आयोजित आदिवासी रैली में उनकी और दलपत सिंह राठौड़ की ड्यूटी लगी थी। दलपत सिंह घर से ड्यूटी के लिए निकले ही थे कि रास्ते में अचानक सीने में दर्द होने लगा। उन्होंने फोन पर अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई और उन्हें तत्काल महाराणा भूपाल चिकित्सालय (एमबी हॉस्पिटल) पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने किया हर संभव प्रयास, नहीं बच सकी जान
एमबी अस्पताल में चिकित्सकों ने दलपत सिंह को काफी देर तक सीपीआर देकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए।

छह माह पहले संभाली थी अंबामाता थाने की कमान
दलपत सिंह राठौड़ करीब छह माह से अंबामाता थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे खेरवाड़ा सहित उदयपुर जिले के कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। मूल रूप से भीलवाड़ा जिले के निवासी दलपत सिंह अपनी मिलनसार कार्यशैली, मृदुभाषी स्वभाव और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार के कारण पुलिस महकमे के साथ-साथ शहरवासियों में भी विशेष पहचान रखते थे।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दलपत सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे मयंक राज सिंह (24) और छोटे बेटे पुष्पेंद्र सिंह (22) का पिता के निधन के बाद रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल में मौजूद परिजनों और पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम हो गईं।

आईजी, एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
थाना प्रभारी के निधन की सूचना मिलते ही रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एमबी अस्पताल पहुंचे तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधिकारियों ने दलपत सिंह को कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और व्यवहार कुशल अधिकारी बताते हुए उनके निधन को पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उनके निधन से पूरे उदयपुर पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading