24 News update उदयपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महावीर इंटरनेशनल लेकसिटी उदयपुर की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लखावली में गुरु सम्मान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मंजुलता परिहार, राकेश पालीवाल, अभिषेक तंवर सहित सभी 17 शिक्षकों का अभिनंदन कर गुरु-शिष्य परंपरा का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गुरु वह दीप हैं, जो अज्ञान के अंधकार को ज्ञान के प्रकाश से दूर कर जीवन को सही दिशा और उद्देश्य प्रदान करते हैं। विद्यालय के 228 विद्यार्थियों ने अपने सभी गुरुओं का सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सफलता और समृद्धि की कामना की।विद्यार्थियों को प्रेरणादायी पुस्तकें एवं उपहार वितरित किए गए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें उपस्थित जनों ने सराहा।कार्यक्रम के समापन पर महावीर इंटरनेशनल लेकसिटी के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में जामुन और आंवला सहित विभिन्न फलदार पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल लेकसिटी उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. करुण चंडालिया, वीरा प्रेमा चंडालिया, सचिव नरेन्द्र लोढ़ा, वीरा पुष्पा लोढ़ा, उपाध्यक्ष करण सिंह कटारिया, डॉ. रणवीर सिंह नैनावटी, ललित लोढ़ा, नाथूलाल जैन, सुभाष झा और इंदरसिंह सिसोदिया सहित संस्था के 10 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी उपाध्यक्ष करण सिंह कटारिया ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ड्यूटी पर रवाना होते थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ का हार्ट अटैक से निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर 15 अगस्त तक करा लें गैस सिलेंडर की ई-केवाईसी, वरना घरेलू दर पर नहीं होगी बुकिंग; सभी एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य