24 News Update उदयपुर। झाड़ोल थाना पुलिस ने ससुराल से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है तथा आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार ढुंढकिया निवासी लीला भगोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने भाई के बच्चे की ढूंढ (धार्मिक कार्यक्रम) में शामिल होने के लिए पीहर आई हुई थी। कार्यक्रम के दौरान उसने अपने चांदी के कंदोरा, पैरों की छह चांदी की बिछिया तथा कानों की दो सोने की टोकरी उतारकर पिता के घर पर सुरक्षित रखी थीं। अगले दिन जब उसने अपने जेवरात तलाशे तो वे गायब मिले। रिपोर्ट के आधार पर झाड़ोल थाने में प्रकरण संख्या 100/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल तथा वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच की। जांच के दौरान प्रार्थिया, गवाहों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अनुसंधान में सामने आया कि प्रार्थिया की छोटी बहन प्रियंका का पति अरविंद खराड़ी (20) निवासी निचली सिगरी, थाना फलासिया, चोरी की वारदात में संलिप्त है। पुलिस ने साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और चोरी गए जेवरात की बरामदगी सहित मामले के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम फैलीराम मीणा, थानाधिकारी, झाड़ोलकमल कुमार, सहायक उपनिरीक्षकबालकृष्ण, कांस्टेबलसविता रायणिया, महिला कांस्टेबलउमेश कुमार, चालक कांस्टेबल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमडी तस्करी मामले में सात माह से फरार 1000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार अवैध शराब मामले में 10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत कार्रवाई