24 News Update उदयपुर। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत कुराबड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी की तस्करी के मामले में सात माह से फरार चल रहे 1000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस के अनुसार 16 नवंबर 2025 को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुराबड़ थाना पुलिस ने भल्लो का छोटा गुड़ा निवासी जगदीश डांगी के कब्जे से 1 किलोग्राम गांजा और 4 ग्राम एमडी जब्त कर उसे गिरफ्तार किया था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मामले में लोठियाना निवासी पवन वैष्णव को भी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।प्रकरण में वांछित आरोपी जीवनलाल अहिर (25) निवासी चकतिया, थाना मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़ लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 1000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी पिछले सात माह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार जिलेभर में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अंजना सुखवाल एवं वृत्त गिर्वा के पुलिस उपाधीक्षक गोपाल चंदेल के सुपरविजन में कुराबड़ थानाधिकारी तेजू सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमतेजू सिंह, थानाधिकारी, कुराबड़राजेन्द्र कुमार, कांस्टेबलभूराराम, कांस्टेबललोकेन्द्र सिंह, कांस्टेबल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में गूंजेगी गुरुबाणी की अमृतवर्षा, 6 जून से शुरू होगा बाबा संत कुमार जी महाराज का तृतीय वर्षी उत्सव ससुराल से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाला दामाद गिरफ्तार, छोटी बहन का पति ही निकाल चोर