24 News Update उदयपुर। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत धानमंडी थाना पुलिस ने अवैध शराब प्रकरण में पिछले 10 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज के निर्देश तथा जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जिलेभर में वांछित आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृत्त पश्चिम के वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में धानमंडी थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि थाना सुखेर में दर्ज प्रकरण संख्या 439/2025 में राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19/54, 54ए तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 341(2)(3) एवं 345(2) के तहत आरोपी की तलाश की जा रही थी। मामले में आरोपी पिछले 10 माह से फरार चल रहा था।पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की सहायता से राजकुमार उर्फ शंकर (29) पुत्र वेणीराम निवासी भैंसड़ा कला, थाना डबोक, जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपीराजकुमार उर्फ शंकर पुत्र वेणीराम (29)निवासी: भैंसड़ा कला, थाना डबोक, जिला उदयपुर कार्रवाई करने वाली टीमभंवरलाल, थानाधिकारी धानमंडीजालिम सिंह, कांस्टेबलकमल, कांस्टेबल (विशेष भूमिका) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ससुराल से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाला दामाद गिरफ्तार, छोटी बहन का पति ही निकाल चोर आंधी में उड़ा होर्डिंग: घर लौट रहे व्यापारी के सिर पर लगा, बेहोश, शरीर लकवाग्रस्त, अहमदाबाद में ऑपरेशन, सरेराह खड़े मौत के दूतों पर प्रशासन की नींद कभी टूटेगी या नहीं???