24 news Update जयपुर/ब्यावर। राजस्थान एसओजी (विशेष ऑपरेशन ग्रुप) ने भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत (ब्यावर) की बेटी कंचन चौहान का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र का उपयोग कर तहसीलदार पद प्राप्त किया। वर्तमान में कंचन करेड़ा (भीलवाड़ा) में तहसीलदार हैं।
ब्यावर निवासी फणीश कुमार सोनी ने 12 अगस्त को सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कंचन का मेडिकल दोबारा कराने की मांग की थी। एसओजी के डीएसपी प्रदीप सिंह चारण ने बताया कि नोटिस के बाद कंचन को 3 सितंबर को दस्तावेजों सहित बुलाया गया था और मेडिकल जांच की गई। रिपोर्ट आने के बाद वास्तविकता स्पष्ट होगी।
विधायक शंकर सिंह रावत का कहना है कि आरोप निराधार हैं और जांच के बाद सच सामने आ जाएगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.