रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिए महत्वपूर्ण ठहराव के आदेश 24 News Update जयपुर – भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05 प्रमुख रेलसेवाओं को विभिन्न स्टेशनों पर आगामी आदेश तक अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतदायक साबित होगी।🔹 प्रमुख रेलसेवाओं का ठहराव विवरण1️⃣ गाड़ी संख्या 12975 – मैसूरू से जयपुर रेलसेवादिनांक 13.09.2025 को मैसूरू से प्रस्थान करते हुए यह रेलसेवा जडचर्ला स्टेशन पर रात 23:39 बजे आगमन कर 23:40 बजे प्रस्थान करेगी।2️⃣ गाड़ी संख्या 12976 – जयपुर से मैसूरू रेलसेवादिनांक 10.09.2025 को जयपुर से प्रस्थान करती यह गाड़ी जडचर्ला स्टेशन पर रात 01:29 बजे आगमन कर 01:30 बजे प्रस्थान करेगी।3️⃣ गाड़ी संख्या 17019 – हिसार से हैदराबाद रेलसेवादिनांक 16.09.2025 को हिसार से प्रस्थान करते हुए मलकाजगिरी स्टेशन पर सुबह 06:04 बजे आगमन व 06:05 बजे प्रस्थान करेगी।4️⃣ गाड़ी संख्या 17020 – हैदराबाद से हिसार रेलसेवादिनांक 13.09.2025 को हैदराबाद से प्रस्थान कर यह गाड़ी मलकाजगिरी स्टेशन पर दोपहर 15:52 बजे आगमन व 15:53 बजे प्रस्थान करेगी।5️⃣ गाड़ी संख्या 19713 – जयपुर से कर्नूलू सिटी रेलसेवादिनांक 13.09.2025 को जयपुर से प्रस्थान करते हुए मुदखेड स्टेशन पर रात 01:18 बजे आगमन व 01:20 बजे प्रस्थान करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधायक शंकर सिंह रावत की बेटी कंचन चौहान का SOG ने मेडिकल टेस्ट कराया, फर्जी प्रमाण-पत्र मामले में जांच जारी प्रदेश में इस्तगासों से दर्ज होने वाले प्रकरणों और अपराधों में लगातार गिरावट पिछले 2 वर्षों से लगातार जारी है कमी का सिलसिला