24 News Update उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बदमाशों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर तलवार, हॉकी स्टिक और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एमबी गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय निखिल मेनारिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार निखिल गुरुवार रात करीब 10 बजे जिम में वर्कआउट करने के बाद अपने घर के नीचे उतरा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।निखिल की बड़ी बहन पूर्णिमा मेनारिया ने बताया कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके भाई को निशाना बनाया। तलवार, हॉकी स्टिक और लाठियों से किए गए हमले में निखिल के शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने घायल अवस्था में निखिल को देखा और परिजनों को फोन कर सूचना दी।सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और निखिल को तुरंत एमबी गवर्नमेंट हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में जारी है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और हिरणमगरी थाने में कुछ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।निखिल की मां ने बताया कि उनके पति का 28 वर्ष पहले सड़क हादसे में निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने अकेले ही पांच बच्चों की परवरिश की। निखिल पढ़ाई में हमेशा मेधावी रहा और वर्तमान में पुणे की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। वह पिछले कुछ दिनों से उदयपुर में रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रहा था।परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से परिवार की लंबे समय से रंजिश चली आ रही है और पूर्व में भी कई बार थाने में शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके बावजूद विवाद थम नहीं पाया और गुरुवार रात यह हमला हुआ। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जब अरावली को ‘ताज’ पहना कर ‘होटल’ बना दिया जाए,,,तो होते हैं ऐसे गजब के कारनामे…. पालघर में बुलेट ट्रेन परियोजना की पहली पर्वतीय सुरंग पूरी, मुंबई–अहमदाबाद यात्रा होगी और तेज