24 News Update उदयपुर, 3 सितम्बर। श्री बिलोचिस्तान पंचायत एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव ‘जन्माष्टमी पर्व’ अपार हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन दिनांक 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को शक्तिनगर स्थित श्री सनातन धर्म मन्दिर परिसर में आयोजित होगा।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण की अत्यंत आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से फैंसी ड्रेस, डांस (नृत्य) तथा चित्रकारी (पेंटिंग) प्रतियोगिता का विशेष आयोजन रखा गया है। प्रतियोगिताओं का विषय ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी’ पर ही आधारित रहेगा।ऑनलाइन पंजीकरण एवं नियमफैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के पंजीकरणऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए थे। अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से ही फॉर्म जमा करवा सकते हैं। तय समय सीमा के पश्चात कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।कार्यक्रमों की समय-सारणी (शुक्रवार, 4 सितम्बर 2026), आरती: रात्रि 8:00 बजे, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता: रात्रि 8:30 बजे से 10:00 बजे तक, नृत्य प्रतियोगिता: रात्रि 10:00 बजे से 11:15 बजे तक, भजन कीर्तन: रात्रि 11:15 बजे से 12:00 बजे तक, महाआरती एवं जन्मोत्सव: रात्रि 12:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए लकी कूपन व उपहार जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिर पधारने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के लिए समिति द्वारा ‘लकी कूपन’ की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। इस लकी ड्रा का परिणाम उसी दिन मध्यरात्रि 12:00 बजे सनातन मन्दिर परिसर में ही घोषित किया जाएगा।बैठक में श्री बिलोचिस्तान पंचायत एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति, उदयपुर के संरक्षक भीमनदास तलरेजा, अध्यक्ष नानक राम कस्तूरी, महासचिव विजय आहूजा, उपाध्यक्ष गुरमुख कस्तूरी, मनोज कटारिया, रमेश तलदार, जितेन्द्र तलरेजा, संयोजक हेमन्त गखरेजा, सचिव नरेन्द्र क्थूरिया , सहसंयोजक मनीष डेम्बला एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने एवं धर्म लाभ लेने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आर्मी कैंट एरिया में सफाईकर्मी पर चाकू से हमला, पेट में दो वार जन्माष्टमी पर रोशनी से जगमगाएगा इस्कॉन कोवे, पहाड़ियों पर दिखेगा वृंदावन-गोवर्धन का नजारा