24 News Update उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र के एकलिंगगढ़ छावनी स्थित आर्मी कैंट एरिया में सफाईकर्मी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। काम के दौरान हुए विवाद के बाद साथी सफाईकर्मी ने जान से मारने की नीयत से पेट पर चाकू से दो वार कर दिए। घायल ने मामले की रिपोर्ट सूरजपोल थाने में दर्ज कराई है।पुलिस के अनुसार हनुमन्त पुत्र उमाकांत तिवारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी धर्मा पट्टी, पोस्ट बढ़ैया, थाना अतरौलिया, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, हाल सफाई कर्मचारी आर्मी कैंट एरिया एकलिंगगढ़ छावनी, ने रिपोर्ट दी। उसने बताया कि उसके साथ काम करने वाले हरिनाथ यादव से उसका विवाद चल रहा था। आरोप है कि हरिनाथ यादव जब भी मौका मिलता, उसे गाली देता था। इसी बात को लेकर 30 अगस्त की रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच दोनों के बीच झगड़ा हो गया। रिपोर्ट में हनुमन्त ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान हरिनाथ यादव ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के दो वार उसके पेट में नाभि के पास लगे। घायल ने आरोप लगाया कि हरिनाथ ने उसे जान से मारने की नीयत से ही पेट पर दो बार चाकू मारा।मामले में सूरजपोल थाने में प्रकरण संख्या 305/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक चतर सिंह कर रहे हैं। आरोपी हरिनाथ यादव के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कारखाने का ताला तोड़कर स्क्रेप और मशीनों के पार्ट्स चोरी, चौकीदार पर साजिश का आरोप श्री सनातन धर्म मंदिर में 4 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माटोत्सव, विविध प्रतियोगिताओं के साथ रहेगा विशेष आकर्षण